Reg No. CG-06-0026209
IMG-20250604-WA0015-1
IMG-20250604-WA0014-1
WhatsApp Image 2026-06-25 at 17.56.31 (1)
WhatsApp Image 2026-06-25 at 17.55.51 (1)
b5ce874a-8a3f-482a-9d4a-eaf6ab18dc7e
छत्तीसगढ़जांजगीर-चाम्पादेश- विदेशराज्य एवं शहररायपुर

देश का सबसे बड़ा बैंक SBI करने जा रहा बड़ी डील, बेचने जा रहा है 25000 करोड़ का शेयर

देश के सबसे बड़े बैंक, स्टेट बैंक ऑफ इंडिया (SBI) अपने एसेट्स के हिसाब से सबसे बड़ा लेंडर है. SBI जल्द ही बड़े संस्थागत निवेशकों को करीब 25,000 करोड़ रुपए (करीब 2.9 अरब डॉलर) के शेयर बेचने की तैयारी कर रहा है. इस मामले से जुड़े लोगों के मुताबिक यह डील अगले हफ्ते ही हो सकती है और यह अब तक की सबसे बड़ी डीलों में से एक मानी जा रही है.

अभी तक का सबसे बड़ा QIP होगा
अगर यह क्वालिफाइड इंस्टिट्यूशनल प्लेसमेंट (QIP) पूरा सब्सक्राइब हो गया, तो यह भारत का अब तक का सबसे बड़ा QIP होगा. यह कोल इंडिया लिमिटेड की 2015 में हुई 22,560 करोड़ रुपये की QIP से भी बड़ा होगा. बैंक के बोर्ड ने इस बिक्री को मई में ही मंजूरी दे दी थी.हालांकि अभी यह योजना फाइनल नहीं हुई है और इसमें बदलाव भी हो सकते हैं. SBI ने ब्लूमबर्ग के सवालों का तुरंत जवाब नहीं दिया.

See also  IND vs UAE, Asia Cup 2025: टीम इंडिया के लिए बड़ा खतरा है ‘लालू’, खुद को खड़ूस बताकर ली बड़ी सौगंध

यह शेयर बिक्री बैंक की बड़ी योजना का हिस्सा है ताकि लोन ग्रोथ को सपोर्ट किया जा सके, बैलेंस शीट को मजबूत किया जाए और रेगुलेटरी जरूरतों को पूरा किया जा सके. गौर करने वाली बात यह भी है कि 2017 के बाद यह पहली बार होगा जब सरकारी स्वामित्व वाला यह बैंक इक्विटी मार्केट से पैसा जुटा रहा है.

SBI इनके साथ कर सकता है डील
ब्लूमबर्ग न्यूज के मुताबिक, SBI ने इस डील को संभालने के लिए छह इनवेस्टमेंट बैंकों को चुना है. इनमें सिटीग्रुप और HSBC होल्डिंग्स की भारतीय शाखाएं, ICICI सिक्योरिटीज, कोटक इनवेस्टमेंट बैंकिंग, मॉर्गन स्टेनली और SBI कैपिटल मार्केट्स लिमिटेड शामिल हैं.

Advertisment

Mukesh Tiwari

Editor in Chief- Dabang News Today

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!