Reg No. CG-06-0026209
WhatsApp Image 2026-06-25 at 17.56.31 (1)
WhatsApp Image 2026-06-25 at 17.55.51 (1)
b5ce874a-8a3f-482a-9d4a-eaf6ab18dc7e
छत्तीसगढ़जांजगीर-चाम्पादेश- विदेशराज्य एवं शहररायपुर

नहीं टूटा ब्रायन लारा का वर्ल्ड रिकॉर्ड, 400 रन बनाने से चूके वियान मुल्डर, ड्रेसिंग रूम में लिया ये फैसला

नई दिल्ली : पहली बार वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप (WTC) 2023-25 का खिताब जीतने वाली साउथ अफ्रीकी टीम अब जिम्बाब्वे के खिलाफ दो टेस्ट मैचों की सीरीज को जीतने के करीब है. पहली पारी में शानदार जीत दर्ज करने के बाद दूसरे टेस्ट मैच में भी उसने अपनी पकड़ मजबूत कर ली है. इस दौरान साउथ अफ्रीका के कप्तान वियान मुल्डर ने ड्रेसिंग रूम में एक चौंकाने वाला फैसला लेकर सबको हैरान कर दिया. उनके इस फैसले की वजह से ब्रायन लारा का 21 साल पुराना रिकॉर्ड नहीं टूट पाया. मुल्डर दूसरे टेस्ट मैच में 400 रन बनाने के काफी करीब थे, लेकिन तभी उन्होंने पारी घोषित करके सबको चौंका दिया.

See also  छत्तीसगढ़ सामाजिक आर्थिक सर्वेक्षण 2023  सत्यापन की जानकारी लेने घर-घर दी जा रही दस्तक, 24 अप्रैल से शुरू हुआ सर्वे का कार्य...

फैसले से कर दिया हैरान
जिम्बाब्वे के खिलाफ दूसरे टेस्ट मैच में साउथ अफ्रीका ने अपनी पहली पारी 5 विकेट पर 626 रन बनाकर घोषित कर दिया. कप्तान वियान मुल्डर 367 रन बनाकर नाबाद लौटे. वियान मुल्डर जिस तरह से खेल रहे थे, उससे यही लग रहा था कि वो ब्रायन लारा के टेस्ट क्रिकेट में नाबाद 400 रन के रिकॉर्ड को तोड़ देंगे, लेकिन लंच के दौरान ही मुल्डर ने हैरान करने वाला फैसला ले लिया. उन्होंने साउथ अफ्रीका की पहली पारी घोषित कर दी.

वियान मुल्डर 334 गेंदों में 49 चौके और 4 छक्कों की मदद से नाबाद 367 रनों की पारी खेली. ब्रायन लारा ने साल 2004 में इंग्लैंड के खिलाफ नाबाद 400 रन बनाए थे. उनके इस रिकॉर्ड को अब तक कोई तोड़ नहीं पाया है. इससे पहले मुल्डर ने पहले टेस्ट मैच भी शानदार शतकीय पारी खेली थी.

See also  CG NEWS : स्वास्थ्य विभाग की लापरवाही से महिला की मौत, खाली ऑक्सीजन सिलेंडर देने का आरोप…

पहले टेस्ट में भी ठोका था शतक
साउथ अफ्रीका के कप्तान वियान मुल्डर ने जिम्बाब्वे के खिलाफ पहले टेस्ट मैच की दूसरी पारी में भी 147 रनों की पारी खेली थी. इसके अलावा उन्होंने चार विकेट भी हासिल किए थे. हालांकि पहले टेस्ट मैच में टीम की कमान केशव महाराज के हाथों में थी. वियान मुल्डर ने अब तक 21 टेस्ट मैच खेले हैं. इसमें उन्होंने 38.43 की औसत से 1153 रन बनाए हैं. इसमें तीन शतक और एक अर्धशतक शामिल है. इस दौरान उन्होंने 35 विकेट हासिल किए हैं.

इन बल्लेबाजों ने खेली अर्धशतकीय पारी
जिम्बाब्वे के खिलाफ दूसरे टेस्ट मैच में मुल्डर के अलावा डेविड बेदिंघम ने 82 रनों की पारी खेली. इसके अलावा लुआन ड्री प्रिटोरियस ने 78 रन बनाए. विकेटकीपर बल्लेबाज काइल वायने ने नाबाद 42 रनों की पारी खेली. इनकी शानदार बल्लेबाजी की मदद से साउथ अफ्रीका ने अपनी पहली पारी 5 विकेट पर 626 रन बनाकर घोषित कर दिया.

Advertisment

Mukesh Tiwari

Editor in Chief- Dabang News Today

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!