Reg No. CG-06-0026209
IMG-20250604-WA0015-1
IMG-20250604-WA0014-1
Mukesh tiwari janjgir-champa (26 January 2026) (Page-03).jpg
Mukesh tiwari janjgir-champa (26 January 2026) (Page-02).jpg
Mukesh tiwari janjgir-champa (26 January 2026) (Page-01).jpg
छत्तीसगढ़जांजगीर-चाम्पादेश- विदेशराज्य एवं शहररायपुर

एयर इंडिया संकट के बीच आगे आए एन. चंद्रशेखरन, संभाली एयलाइंस की कमान, कुछ ऐसा रहा सफर

Air India Crisis: हाल में अहमदाबाद के सरदार वल्लभ भाई पटेल इंटरनेशनल एयरपोर्ट के पास टाटा इंडिया के विमान क्रेश के बाद एयरलाइंस कंपनी इस समय सबसे चुनौतीपूर्ण दौर से गुजर रही है. प्लेन क्रैश इस के बाद बनी स्थिति से निपटना इस वक्त एयर इंडिया के लिए सबसे बड़ा चैलेंज बन गया है. ऐसे में अब खुद टाटा ग्रुप के चेयरमैन एन. चंद्रशेखर ने एयर इंडिया के रोजाना के ऑपरेशंस की जिम्मेदारी संभाल ली है. एन चंद्रशेखरन इस वक्त सिक्योरिटी रिव्यू, सेंसेटिव गवर्नमेंट रिलेशंस, फ्लाइट मेंटिनेंस के साथ ही कर्मचारियों के कल्याण के लिए भी काम कर रहे हैं.

इतिहास गवाह है कि जब भी संकट की स्थिति आयी है, उसे टाटा के चेयरमैन ने खुद ही संभाल है. उदाहरण के लिए सा 1989 में जिस वक्त टाटी स्टील में आग लगी थी, उस समय जे.आर.डी. टाटा ने पूरे स्थिति को संभालने के लिए खुद ही मोर्चा संभालकर उसका नेतृत्व किया था.

See also  पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर जिले में अवैध शराब बिक्री पर अकुंश लाने के लिए जिला पुलिस द्वारा लगातार की जा रही है कार्यवाही...

संकट में टाटा चेयरमैन ने संभाला मोर्चा

मुंबई में चाहे 26 नवंबर को हुए ताज होटल पर हुए हमले की घटना हो या फिर टाटा फाइनेंस में घोटाले की, हर वक्त टाटा चेयरमैन के तौर पर रतन टाटा सामने आए. टीसीएस में रहते हुए एन. चंद्रशेखरन को भी संकट से उबराने के लिए सही फैसला लेने के लिए उन्हें जाना जाता है.

रिपोर्ट्स के मुताबिक, एयर इंडिया के सीईओ कैम्पबेल अब एन. चंद्रशेखरन के साथ रेगुलेटरी मामले और रणनीतिक योजनाओं पर मिलकर काम कर रहे हैं. टाटा के साथ जिस तरह का उनका अनुभव रहा है, ऐसे में मौजूदा समय में जिस तरह से फौरन एक्शन की जरूरत है, इसे चंद्रशेखरन भली-भांति संभाल सकते हैं.

Advertisment

खास फोकस की एयर इंडिया को जरूरत

See also  CG News: झोलाछाप डॉक्टर हुआ गिरफ्तार, गलत इलाज के चलते दो बच्चों की हो गई थी मौत...

ग्रुप के अधिकारियों का मानना है कि इस वक्त एयर इंडिया को खास ध्यान देने की जरूरत है. उनका कहना है कि पूर्व में एन. चंद्रशेखरन एयरलाइन हेडक्वार्टर से काम कर चुके हैं. ऐसे में जिस तरह से विमानन कंपनी पर फोकस और फौरन एक्शन की जरूरत है, ये काम सिर्फ ग्रुप के चेयरमैन कर सकते हैं. अधिकारियों का मानना है कि एयर इंडिया के रेपुटेशन को फिर से बनाने और लोगों को भरोसे को जीतने की बहुत ज्यादा इस समय जरूरत है.

गौरतलब है कि 12 जून को एयर इंडिया का बोइंग विमान अहमदाबाद में दुर्घटनाग्रस्त हो गया था. इस घटना में सवाल 242 पैसेंजर्स में से भी 241 की मौत हो गई थी. इनमें 12 क्रू सदस्य भी शामिल थे. एयर इंडिया की तरफ से सभी मारे गए लोगों के परिवारों को एक-एक करोड़ रुपये देने का ऐलान किया गया था.

See also  Surajpur News: बाघ के शिकार मामले में महिला सरपंच गिरफ्तार, घर से 2 नाखून और बाल बरामद, कई संदेहियों से पूछताछ जारी

Mukesh Tiwari

Editor in Chief- Dabang News Today

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!