Reg No. CG-06-0026209
IMG-20250604-WA0015-1
IMG-20250604-WA0014-1
WhatsApp Image 2026-06-25 at 17.56.31 (1)
WhatsApp Image 2026-06-25 at 17.55.51 (1)
b5ce874a-8a3f-482a-9d4a-eaf6ab18dc7e
छत्तीसगढ़जांजगीर-चाम्पादेश- विदेशराज्य एवं शहररायपुर

CG News: सराफा व्यवसायी का अश्लील वीडियो बनाकर 2 करोड़ वसूले, पति-पत्नी ने मिलकर रची साजिश, शातिर दंपति गिरफ्तार

दुर्ग। छत्तसीगढ़ के दुर्ग में पुलिस ने एक शातिर दंपति को गिरफ्तार किया है। पति-पत्नी ने मिलकर सराफा व्यवसायी से जमीन, बंगला, गाड़ी, ज्वेलरी, नगदी समेत 2 करोड़ की वसूली की थी। आरोपियों ने पीड़ित व्यवयायी को इतना प्रताड़ित किया था कि उसने दोनों से छुटकारा पाने के लिए आत्महत्या की कोशिश भी की। परिजनों को जब इसकी जानकारी हुई तो व्यवसायी के साथ वैशाली नगर थाने पहुंचे और इसकी शिकायत दर्ज कराई।

दरअसल, वैशाली नगर में पीड़ित सराफा व्यवसायी की ज्वेलरी की दुकान है। 4-5 साल पहले निलिमा यादव उर्फ निलम लहरे नाम की महिला सराफा व्यवसायी के दुकान में काम मांगने के लिए गई थी। निलिमा ने बातचीत के दौरान व्यवसायी को अपने जाल में फंसा लिया और मोबाइल नंबर मांगकर उससे बातचीत करने लगी।

See also  आसमानी कहर! आम के पेड़ की छांव में खड़े थे दो किशोर, बिजली गिरी… एक की मौके पर ही मौत, दूसरा अस्पताल में जिंदगी से जंग

इसी बीच आरोपी महिला अपने पति के साथ मिलकर एक दिन व्यवसायी को बुलाया और उसका अश्लील वीडियो बना लिया। इसके बाद महिला ने सराफा व्यवसायी को ब्लैकमेल करने लगी। कभी सोने की ज्वेलरी, कभी नगदी, तो कभी कुछ और…ऐसे ही पिछले 4 सालों से ब्लैकमेल कर व्यवसायी की सारी संपत्ति हड़प ली। महिला ने गाड़ी, बंगला, जमीन, नगदी और सोने सहित साड़ी संपत्ति अपने नाम करवा ली थी।

महिला के ब्लैकमेलिंग से परेशान होकर पीड़ित व्यवसायी ने एक बार आत्महत्या की कोशिश भी की थी। हालांकि उसके परिजनों ने उसे बचा लिया था, जिसके बाद व्यवसायी ने अपने साथ हुई पूरी घटना की जानकारी परिजनों को दी।

See also  अन्नदान महादान: स्कूली बच्चों को ‘न्योता भोजन’ में मिलेगा पौष्टिक आहार...

परिजनों ने पुलिस में की शिकायत

Advertisment

परिजनों ने बिना देरी किये वैशाली नगर थाने में इसकी शिकायत दर्ज कराई। पुलिस ने धारा 308(2),351(2),61(2) बीएनएस के तहत अपराध दर्ज किया। एसएसपी विजय अग्रवाल ने भी ब्लैकमेलिंग के मामले को गंभीरता से लिया और जांच कर आरोपियों को पकड़ने के निर्देश दिये। पुलिस ने जांच करते हुये निलिमा व उसके पति आनंद को गिरफ्तार किया।

पूछताछ में आरोपियों ने अश्लील वीडियो बनाकर ब्लैकमेलिंग करने की बात स्वीकर की। पुलिस ने दोनों के पास से ब्लैकमेलिंग के जरिए वसूली रकम 16,45000 लाख नगदी, सोने की बिस्किट, ज्वेलरी 80,49,200, 25 लाख की एफडी, 35 लाख रूपये का बंगला, दो पहिया वाहन, कार, कीमत 8 लाख, डाॅलर, समेत 2 करोड़ रूपये का सामान जब्त किया है।

See also  अमृत सरोवर स्थल किनारे ग्रामीण करेंगे योग, अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस 21 जून को महात्मा गांधी नरेगा जॉबकार्डधारी परिवार, ग्रामीण, जनप्रतिनिधि होंगे शामिल...

Mukesh Tiwari

Editor in Chief- Dabang News Today

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!