छत्तीसगढ़जांजगीर-चाम्पा
जैजैपुर समुदाय स्वास्थ्य केंद्र में सुलभ प्रसाधन बेहाल, गर्भवती और नवजात शिशुयों को बीमारियों का दावत….

जैजैपुर समुदाय स्वास्थ्य केंद्र में सुलभ प्रसाधन बेहाल,
गर्भवती और नवजात शिशुयों को बीमारियों का दावत:
सक्ति-जैजैपुर। समुदाय स्वास्थ्य केंद्र जैजैपुर में मूलभूत सुविधाओं का भारी अभाव जैजैपुर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में सार्वजनिक शौचालय ना होने के कारण से दूरदराज से उपचार कराने पहुचे महिला, बुड़े, बच्चों सहित अनेकों मरीज प्रति दिन शौचालय करने के लिए स्वास्थ्य केंद्र के चारो ओर इर्धगिरध भटकते रहते है। सालों पुराना सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र होने के बाउजूद आज भी मरीजों की सुविधा के लिए सार्वजनिक स्थाई शौचालय सुलभ के लिए स्वास्थ्य केंद्र जैजैपुर में मौजूद नहीं है।
ताज्जुब की बात ये है की जिस वार्ड में मरीजों की ईलाज की जाती है व जिस कक्ष में गर्भवती महिलाएं प्रसव करती है उस कक्ष में स्वास्थ्य केंद्र में उपचार करने पहुचे एवं अन्य मरीज, व मरीजों के साथ आये परिजन शौचालय करने पहुंच जाते हैं। जब केंद्र के कर्मचारियों द्वारा स्वास्थ्य केंद्र में होने वाली सार्वजनिक शौचालय के बारे में पूछा जाता है तो मरीज कक्ष में शौचालय होने की बात कहते हैं। गर्भवती प्रसव कक्ष और सामान्य उपचार कक्ष के शौचालयों के गंदगी से पनपने लगी है बीमारियां जहाँ लोग स्वस्थ होने की उम्मीद से आते है वहा बीमारियां दे रही है नेवता।
सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र जैजैपुर में मरीजों की सुरक्षा से खिलवाड़
समुदायिक केंद्र के गंदगी भरे शौचालयों से टायफाइड बैक्टीरिया भी शौचालयों से शरीर में आसानी से प्रवेश कर जाता है। गंदगी के कारण डायरिया, उल्टी-दस्त व बुखार होने की आशंका भी बढ़ जाती है। गंदगी में मच्छरों के होने के कारण मलेरिया सहित अन्य मच्छर जनित रोगों के होने की आशंका भी उपचार करने पहुचे मरीजों में बढ़ जाती है।सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में विभिन्न रोगों का उपचार कराने के लिए रोजाना सैंकड़ों मरीज आते हैं। मरीजों को परेशानी उस समय होती है जब सुरक्षित स्थाई शौचालय केंद्र में उपचार कराने आये मरीजों को नहीं मिल पाती। सरकार भवन का निर्माण तो करा दी है लेकिन जरूरत के हिसाब से जो मूलभूत सुविधा मरीजों की सुरक्षा के लिए होनी चाइये उसे अनदेखा किया जा रहा है। यही कारण है लोगों को शहरों के अस्पतालों में जाकर इलाज कराना पड़ता है।
आपको बता दें हाल ही में लाखों की लागत से समुदायिक स्वास्थ्य केंद्र की मरम्मत कार्य कराई गई मरम्मत के नाम पर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में सिर्फ खानापूर्ति ही हुई है।



