Reg No. CG-06-0026209
IMG-20250604-WA0015-1
IMG-20250604-WA0014-1
WhatsApp Image 2026-06-25 at 17.56.31 (1)
WhatsApp Image 2026-06-25 at 17.55.51 (1)
b5ce874a-8a3f-482a-9d4a-eaf6ab18dc7e
छत्तीसगढ़जांजगीर-चाम्पादेश- विदेशराज्य एवं शहररायपुर

ब्रेन ट्यूमर के शुरुआती लक्षण क्या हैं, कैसे करें इसकी पहचान

नियाभर में हर साल 8 जून को विश्व ब्रेन ट्यूमर दिवस मनाया जाता है. लोगों को इस घातक बीमारी के बारे में जागरूक करने के लिए ऐसा किया जाता है. ब्रेन ट्यूमर आमतौर पर तो बढ़ती उम्र में होता है, लेकिन ये किसी को भी अपना शिकार बना सकता है. अगर समय पर इलाज न मिले तो ये मौत का कारण भी बन सकता है.ब्रेन ट्यूमर होता क्यों है. इसके शुरुआती लक्षण क्या हैं और इससे बचाव कैसे करें. इस बारे में एक्सपर्ट्स से जानते हैं.

गुरुग्राम में न्यूरोलॉजिस्ट डॉ. आदित्या गुप्ता बताते हैं कि ब्रेन ट्यूमर दिमाग के आसपास की सेल्स के तेजी से बढ़ने के कारण होता है. ये कैंसर और नॉन कैंसर दोनों प्रकार का हो सकता है.कुछ ट्यूमर धीमी गति से बढ़ते हैं, लेकिन कुछ आक्रामक और जानलेवा हो सकते हैं. आमतौर पर लोग ब्रेन ट्यूमर के लक्षणों को नजरअंदाज कर देते हैं. वह इसको कोई आम समस्या समझते हैं. सिर में दर्द होता है तो पेनकिलर ले लेते हैं, लेकिन जब आराम नहीं मिलता है और हालात गंभीर हो जाती है तब अस्पताल जाते हैं. ऐसे में आपको ब्रेन ट्यूमर के लक्षणों को नजरअंदाज नहीं करना चाहिए.

See also  नगर पालिकाओं एवं त्रिस्तरीय पंचायतों के आम निर्वाचन हेतु निर्वाचक नामावली पुनरीक्षण कार्यक्रम के संबंध में राजनीतिक दलों के पदाधिकारियों एवं मिडिया प्रतिनिधियों के साथ बैठक आयोजित...

ब्रेन ट्यूमर के लक्षण क्या होते हैं
हेल्थलाइन के मुताबिक, ब्रेन ट्यूमर के ये लक्षण होते है
•लगातार सिरदर्द, खासकर सुबह के समय
•बिना कारण मतली या उल्टी
•किसी को पहली बार दौरे (सीज़र) आना
•देखने, सुनने या बोलने में कठिना
•संतुलन बिगड़ना या चलने में अस्थिरता
•व्यवहार में बदलाव या चिड़चिड़ापन
•याददाश्त में कमी या भ्रम की स्थिति

आसान है ब्रेन ट्यूमर की पहचान और इलाज

आज के समय में ब्रेन ट्यूमर की पहचान और इलाज आसान है. फंक्शनल एमआरआई और पीईटी स्कैन से आसानी से ट्यूमर का स्थान का पता लगाया जा सकता है. सर्जरी भी अब पहले जैसी नहीं रही, डॉ. गुप्ता के मुताबिक, अब मिनिमल इनवेसिव न्यूरोसर्जरी से ट्यूमर का इलाज आसानी से हो जाता है. कीबेरकनीफे तकनीक इस क्षेत्र में एक बड़ा अच्छा अविष्कार है. इस बीमारी का इलाज न्यूरोसर्जन, न्यूरोलॉजिस्ट, रेडिएशन ऑन्कोलॉजिस्ट और रिहैब एक्सपर्ट्स मिलकर करते हैं.

Advertisment

Mukesh Tiwari

Editor in Chief- Dabang News Today

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!