Reg No. CG-06-0026209
IMG-20250604-WA0015-1
IMG-20250604-WA0014-1
WhatsApp Image 2026-06-25 at 17.56.31 (1)
WhatsApp Image 2026-06-25 at 17.55.51 (1)
छत्तीसगढ़जांजगीर-चाम्पादेश- विदेशराज्य एवं शहररायपुर

CG News: विदेशी मुद्रा की बड़ी चोरी का खुलासा, 2 आरोपी गिरफ्तार, 20 हजार डॉलर समेत 38 लाख का मशरूका जब्त

रायपुर। देवेन्द्र नगर थाना क्षेत्र स्थित बी.के. ट्रांसपोर्ट में विदेशी मुद्रा (डॉलर) की अदला-बदली कर चोरी करने वाले दो आरोपियों को रायपुर पुलिस ने गिरफ्तार कर बड़ी सफलता हासिल की है। एंटी क्राइम एंड साइबर यूनिट व थाना देवेन्द्र नगर पुलिस की संयुक्त कार्रवाई में कंपनी के ही कर्मचारी द्वारा योजनाबद्ध तरीके से की गई इस चोरी का पर्दाफाश हुआ है।

पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से चोरी गए 20 हजार अमेरिकी डॉलर (भारतीय मुद्रा में लगभग 17.30 लाख रुपए) के साथ-साथ घटना में प्रयुक्त चार मोबाइल फोन व एक वाहन (हैक्सा कार) भी बरामद किया है। जब्त मशरूका की कुल कीमत लगभग 38 लाख रुपये आंकी गई है।

See also  Budget 2026: निर्मला सीतारमण ने संसद में पेश किया बजट, SME, टेक्सटाइल और इंफ्रास्ट्रक्चर पर दिया जोर

कैसे दिया गया चोरी को अंजाम:
जानकारी के अनुसार, प्रार्थी सतीश जादवानी, जो ‘जादवानी फॉरेक्स प्रा. लि.’ नामक विदेशी मुद्रा एक्सचेंज कंपनी का हेड डायरेक्टर है, ने पुलिस में शिकायत दर्ज कराई कि उसकी कंपनी का कर्मचारी अमोद गुप्ता दिनांक 03 जून को 20 हजार डॉलर से भरा एक पार्सल बी.के. ट्रांसपोर्ट के जरिए नागपुर भेजने गया था।

अगले दिन नागपुर शाखा से सूचना मिली कि पार्सल में डॉलर नहीं है। जांच में पता चला कि पार्सल की अदला-बदली कर चोरी की गई है। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू की।

मास्टरमाइंड निकला कंपनी का ही कर्मचारी

Advertisment

जांच के दौरान कंपनी का ही कर्मचारी साहिल गोधवानी संदिग्ध पाया गया। कड़ी पूछताछ में उसने स्वीकार किया कि उसने अपने साथी आयरिश जुनैद और नूरूल हुसैन के साथ मिलकर डॉलर से भरे पार्सल की अदला-बदली कर चोरी को अंजाम दिया। योजना के तहत आयरिश को बी.के. ट्रांसपोर्ट भेजा गया जिसने नकली लिफाफा देकर असली डॉलर वाला पैकेट बदल लिया।

See also  जाज्वल्यदेव लोक महोत्सव एवं एग्रीटेक कृषि मेला 2026: कौशल विकास तकनीकी शिक्षा मंत्री गुरू खुशवंत सिंह साहेब के मुख्य आतिथ्य में 05 बजे होगा समापन कार्यक्रम का आयोजन

पुलिस ने कार्रवाई करते हुए साहिल गोधवानी और आयरिश जुनैद को गिरफ्तार कर लिया, जबकि नूरूल हुसैन अभी फरार है। उसकी गिरफ्तारी के प्रयास जारी हैं।

गिरफ्तार आरोपी:
साहिल गोधवानी, उम्र 22 वर्ष, निवासी एल-32, अवनी विहार, दलदल सिवनी, रायपुर
आयरिश जुनैद, उम्र 22 वर्ष, निवासी जी-16, अवनी विहार, गली नं. 1, दलदल सिवनी, रायपुर
इस मामले में थाना प्रभारी देवेन्द्र नगर निरीक्षक आशीष यादव एवं एंटी क्राइम एंड साइबर यूनिट प्रभारी निरीक्षक परेश पाण्डेय के नेतृत्व में गठित टीम द्वारा कार्रवाई की गई। टीम में अन्य पुलिसकर्मियों की भी महत्वपूर्ण भूमिका रही।

Mukesh Tiwari

Editor in Chief- Dabang News Today

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!