Reg No. CG-06-0026209
IMG-20250604-WA0015-1
IMG-20250604-WA0014-1
Mukesh tiwari janjgir-champa (26 January 2026) (Page-03).jpg
Mukesh tiwari janjgir-champa (26 January 2026) (Page-02).jpg
Mukesh tiwari janjgir-champa (26 January 2026) (Page-01).jpg
छत्तीसगढ़जांजगीर-चाम्पादेश- विदेशराज्य एवं शहररायपुर

विधायक ब्यास कश्यप ने लिखा वन सचिव को पत्र…जिले में वृक्षारोपण कराने की रखी मांग

जांजगीर-चांपा। 05 जून विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर जांजगीर चांपा विधायक ब्यास कश्यप ने जिले में वृहद वृक्षारोपण कराने के लिए छत्तीसगढ़ शासन के वन विभाग के सचिव ऋचा शर्मा को पत्र लिखा है। अपने पत्र में उन्होने लिखा है कि जांजगीर चांपा जिले में ऐसे पर्याप्त शासकीय भूमि हैं जो खाली पड़े हुए हैं। इन जमीनों पर वृक्षारोपण किया जाना चाहिए। उन्होंने जांजगीर चांपा की भौगोलिक स्थिति का भी उल्लेख करते हुए लिखा है कि जिला मुख्यालय के चांपा नगर से होकर कर्क रेखा गुजरती है जिसके कारण अन्य स्थानों की तुलना में यहां अधिक गर्मी पड़ती है। उन्होंने वृक्षारोपण के महत्व को बताते हुए लिखा है कि आज पूरा विश्व ग्लोबल वार्मिंग से चिंतित है। पर्यावरण संरक्षण एवं ऋतु परिवर्तन को भी वृक्ष प्रभावित करते हैं। तेजी से बढ़ती जनसंख्या एवं शहरीकरण के कारण वृक्षों की कटाई हो रही है और इसके अनुपात में वृक्षारोपण नहीं हो पा रहा है। इसी के कारण मौसम में भी असंतुलन देखने को मिल रहा है। कही अति वर्षा तो कहीं अल्प वर्षा से विशेषकर किसान प्रभावित हो रहे हैं।
उन्होंने जांजगीर जिले में पर्यावरण के संरक्षण एवं शासकीय भूमि को अतिक्रमण मुक्त कराने के लिए सघन वृक्षारोपण कराने की मांग की है। विधायक कश्यप ने इस आशय का पत्र कलेक्टर एवं डीएफओ जांजगीर चांपा को भी प्रेषित किया है।

See also  असम में वायुसेना का AN-32 विमान दुर्घटनाग्रस्त 5 जवान शहीद मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने जताया गहरा शोक…

Mukesh Tiwari

Editor in Chief- Dabang News Today

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!