Reg No. CG-06-0026209
WhatsApp Image 2026-06-25 at 17.56.31 (1)
WhatsApp Image 2026-06-25 at 17.55.51 (1)
b5ce874a-8a3f-482a-9d4a-eaf6ab18dc7e
छत्तीसगढ़जांजगीर-चाम्पादेश- विदेशराज्य एवं शहररायपुर

03 साल से फरार आरोपी को किया गिरफ्तार

जांजगीर-चांपा। 03 साल से फरार आरोपी को शिवरीनारायण पुलिस ने गिरफ्तार किया है।
आरोपी हसीन केंवट  निवासी केसला थाना शिवरीनारायण द्वारा पीड़िता एवं उसके परिजन को जान से मारने की धमकी देते हुए बदनाम करने की नियत से अपने इंस्टाग्राम पर अश्लील गाली गलौच लिखकर फोटो का स्टेटस डाला था जिसकी सूचना  रिपोर्ट पर दिनांक 27.01.2022 को थाना शिवरीनारायण में अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया था।
 प्रकरण के आरोपी घटना घटित कर फरार हो गया था जिसकी थाना शिवरीनारायण पुलिस द्वारा लगातार पातासाजी की जा रही थी। इसी क्रम में पुलिस अधीक्षक विजय कुमार पाण्डेय के निर्देशन में आरोपी हसीन केंवट को घरघोडा रायगढ तरफ से पकड़ा जिसको हिरासत में लेकर  पूछताछ करने पर जुर्म स्वीकार किए जाने से विधिवत गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेजा गया।
 उपरोक्त कार्यवाही में निरीक्षक भास्कर शर्मा थाना प्रभारी शिवरीनारायण, प्रआर शिवनंदन जलतारे, आरक्षक पतिराम यादव थाना शिवरीनारायण का सराहनीय योगदान रहा।

See also  " पीएम सूर्यघर योजना में छत्तीसगढ़ को देश का अग्रणी राज्य बनाएं " - आरईसी के सीएमडी विवेक देवांगन ने ली समीक्षा बैठक...

Mukesh Tiwari

Editor in Chief- Dabang News Today

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!