Reg No. CG-06-0026209
IMG-20250604-WA0015-1
IMG-20250604-WA0014-1
WhatsApp Image 2026-06-25 at 17.56.31 (1)
WhatsApp Image 2026-06-25 at 17.55.51 (1)
छत्तीसगढ़जांजगीर-चाम्पा

जिला स्तरीय ग्रीष्मकालीन खेल प्रशिक्षण शिविर का हुआ समापन, 750 पंजीकृत खिलाडिय़ों ने लिया भाग, विशेषज्ञ प्रशिक्षकों के माध्यम से बच्चों को मिला प्रशिक्षण….

जिला स्तरीय ग्रीष्मकालीन खेल प्रशिक्षण शिविर का हुआ समापन
 
750 पंजीकृत खिलाडिय़ों ने लिया भाग, विशेषज्ञ प्रशिक्षकों के माध्यम से बच्चों को मिला प्रशिक्षण
 
     जांजगीर-चांपा।  खेल एवं युवा कल्याण छ.ग. रायपुर के निर्देशानुसर कलेक्टर  ऋचा प्रकाश चौधरी के मार्गदर्शन में खेल एवं युवा कल्याण विभाग द्वारा आयोजित 30 दिवसीय ग्रीष्म कालीन खेल प्रशिक्षण शिविर का आयोजन 08 मई से 06 जून 2023 तक जिला मुख्यालय जांजगीर में वास्केटवाल, हैण्डवाल, हॉकी, फुटबाल, कराते, फैसिंग, योगा, नेटवाल एवं जिले के समस्त विकास खण्डो में ग्रीष्म कालीन खेल प्रशिक्षण शिविर का आयोजन किया गया। जिसमे 750 प्रशिक्षणार्थियों ने प्रशिक्षण प्राप्त किया।
      कलेक्टर ने समापन के अवसर पर कहा कि बच्चों को साल भर खेल से जुड़कर अपने सर्वांगीण विकास को बनाये रखे तथा उत्कृष्ट खेल का प्रदर्शन कर अपने जिला, राज्य एवं देश का नाम रोशन करें। उन्होंने सभी खिलाड़ियों के उज्जवल भविष्य की कामना करते हुए शुभकामनायें व बधाई दी। कलेक्टर द्वारा समस्त प्रतिभागियों को प्रमाण पत्र एवं प्रशिक्षको को प्रशस्ति पत्र एवं टी-शर्ट प्रदान किया गया।  इस अवसर पर विवेक सिंह सिसोदिया, हितेश यादव, अर्जुन सिंह क्षत्री गोपेश्वर कहरा, प्रीतम गढवाल, चन्द्रशेखर महतो, विष्णु प्रसाद यादव, अशोक साहू सुशील साहू, राकेश गढवाल, राजीव सिंह क्षत्री, गौरव कटकवार दीपक यादव, विकास सिंह ठाकुर, जिला खेल अधिकारी प्रमोद बैस सहित प्रतिभागी व प्रशिक्षक उपस्थित थे।

See also  "माँ तुझे सलाम: शहीदों को समर्पित भव्य संगीतमय संध्या जल्द होगी आयोजित"

Mukesh Tiwari

Editor in Chief- Dabang News Today

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!