Reg No. CG-06-0026209
IMG-20250604-WA0015-1
IMG-20250604-WA0014-1
Mukesh tiwari janjgir-champa (26 January 2026) (Page-03).jpg
Mukesh tiwari janjgir-champa (26 January 2026) (Page-02).jpg
Mukesh tiwari janjgir-champa (26 January 2026) (Page-01).jpg
छत्तीसगढ़जांजगीर-चाम्पा

जगमग दीप के साथ केलो मैय्या की महाआरती, मुख्यमंत्री ने गोबर से बने दिए से किया दीपदान, प्रदेशवासियों की सुख-समृद्धि के लिए कामना की….

जगमग दीप के साथ केलो मैय्या की महाआरती

मुख्यमंत्री ने गोबर से बने दिए से किया दीपदान

प्रदेशवासियों की सुख-समृद्धि के लिए कामना की

रायपुर। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल रायगढ़ में केलो मैय्या की महाआरती कर प्रदेश की सुख-समृद्धि की कामना की। उन्होंने गौ माता को चारा खिलाकर गोधन समृद्धि की कामना की। मुख्यमंत्री श्री बघेल ने इस मौके पर गोबर से बने रंग-बिरंगे दिए से दीपदान किया।

जगमग दीप के साथ केलो मैय्या की महाआरती की भव्यता ने बनारस के गंगा घाट की याद दिला दी। ऐसा लग रहा था मानो गंगा मैय्या साक्षात् रायगढ़ की धरती पर उतर कर लोगों को भक्ति रस से सराबोर कर रही हो। इस अवसर पर केलो मैय्या के जयकारे के साथ पूरा घाट गुंजायमान हो गया और महौल भक्तिमय हुआ।

Advertisment

मुख्यमंत्री बघेल के केलो महाआरती कार्यक्रम में पहुँचने पर स्थिति केलो उद्धार समिति और सर्व समाज के लोगों ने उनका आत्मीय स्वागत किया। महाआरती कार्यक्रम में संस्कृति मंत्री अमरजीत भगत, स्कूल शिक्षा मंत्री डॉ. प्रेमसाय सिंह टेकाम, उच्च शिक्षा मंत्री उमेश पटेल, विधायक चक्रधर सिंह, गौसेवा आयोग के अध्यक्ष राजेश्री महंत डॉ. रामसुदंर दास सहित अनेक जनप्रतिनिधि भी उपस्थित थे।

See also  उपमुख्यमंत्री शर्मा ने कबीरधाम में प्रस्तावित मेडिकल कालेज के स्थल और भवन निर्माण के ड्राइंग-डिजाइन का किया अवलोकन...

Mukesh Tiwari

Editor in Chief- Dabang News Today

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!