Reg No. CG-06-0026209
WhatsApp Image 2026-06-28 at 09.42.10
IMG-20250604-WA0015-1
IMG-20250604-WA0014-1
WhatsApp Image 2026-06-25 at 17.56.31 (1)
WhatsApp Image 2026-06-25 at 17.55.51 (1)
छत्तीसगढ़जांजगीर-चाम्पादेश- विदेशराज्य एवं शहररायपुर

Vastu Tips : कर्ज से नहीं मिल रहा छुटकारा? तो आज से ही अपनाएं ये उपाय, जल्द दूर होगी परेशानी…

नई दिल्ली। Vastu Tips : अगर आपके जीवन में आर्थिक तंगी या कर्ज की समस्या लगातार बनी हुई है, तो इसकी एक बड़ी वजह आपके घर का वास्तु दोष भी हो सकता है। वास्तु शास्त्र के अनुसार कुछ सरल उपाय अपनाकर न सिर्फ कर्ज से छुटकारा पाया जा सकता है, बल्कि धन वृद्धि के योग भी बनते हैं। इस लेख में हम आपको इससे निजात पाने के कुछ महत्वपूर्ण उपाय बताने वाले हैं, इसे आप अपना सकते हैं- vastu Tips

कर्ज से मुक्ति के लिए वास्तु उपाय-

1. गलत दिशा में शीशा न लगाएं

Vastu Tips घर में उत्तर या पूर्व दिशा में शीशा लगाने से बचें। यह दिशा अगर दोषपूर्ण हो जाए तो व्यक्ति को जीवन में कर्ज और आर्थिक परेशानियों का सामना करना पड़ सकता है।

See also  छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट का बड़ा फैसला: स्वेच्छा से गलती स्वीकारने पर नहीं लगेगा आयकर जुर्माना...

2. टपकते नल को तुरंत ठीक करें

Advertisment

घर में किसी भी नल से लगातार पानी टपक रहा हो तो उसे नजरअंदाज न करें। यह वास्तु दोष का संकेत हो सकता है और इससे धन का नुकसान होता है तथा कर्ज बढ़ सकता है।

3. कर्ज चुकाने की शुरुआत मंगलवार से करें

Vastu Tips यदि आपने किसी से उधार लिया है, तो वास्तु के अनुसार मंगलवार के दिन पहली किस्त लौटाएं। इससे जल्द ही कर्ज से मुक्ति मिलने की संभावना बनती है।

4. तिजोरी रखें सही दिशा में

धन रखने की जगह यानी तिजोरी को हमेशा दक्षिण-पश्चिम दिशा में रखें। गलत दिशा में तिजोरी रखने से आर्थिक तंगी आती है और कर्ज लेने की नौबत आ सकती है।

See also  राज्य के सभी न्यायिक अधिकारी और कर्मचारियों को सर्वसुविधा युक्त आवास उपलब्ध हों- माननीय मुख्य न्यायाधीश रमेश सिन्हा...

5. हनुमान जी की पूजा करें

Vastu Tips मंगलवार को हनुमान जी की विधिपूर्वक पूजा करें। हनुमान चालीसा का पाठ करें और प्रभु को गुड़ और चने का भोग लगाएं। ऐसा करने से नकारात्मक ऊर्जा दूर होती है और जीवन में सकारात्मक बदलाव आते हैं।

इन उपायों को नियमित रूप से अपनाने से वास्तु दोष से मुक्ति मिल सकती है और जीवन में सुख-समृद्धि का मार्ग प्रशस्त हो सकता है।

डिस्क्लेमर : यह दी गई जानकारी पूरी तरह सटीक नहीं हो सकती। इसे अपनी व्यक्तिगत सलाह के रूप में न लें, और किसी विशेषज्ञ से परामर्श जरूर लें।

Mukesh Tiwari

Editor in Chief- Dabang News Today

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!