CG BREAKING : जलप्रपात घूमने गए युवक-युवती 100 फीट गहरी खाई में गिरे, हादसा या आत्महत्या? जांच में जुटी पुलिस…

जगदलपुर। छत्तीसगढ़ के जगदलपुर में स्थित प्रसिद्ध मेंद्री घूमर जलप्रपात एक दर्दनाक हादसे का गवाह बना। यहां घूमने आए एक युवक और युवती गहरी खाई में गिर गए, जिससे मौके पर ही उनकी मौत हो गई। मृतकों की पहचान तेलेंद्र देवांगन और तनुजा देवांगन के रूप में हुई है, जो बकावंड क्षेत्र के निवासी बताए जा रहे हैं।
जानकारी के अनुसार, दोनों जलप्रपात में घूमने के लिए बाइक से पहुंचे थे और प्रवेश शुल्क चुकाने के बाद अंदर गए थे। काफी समय तक वापस न लौटने पर उनके साथ आए पर्यटक लक्ष्म कश्यप ने उन्हें तलाशना शुरू किया। खोजबीन के दौरान दोनों करीब 100 फीट नीचे खाई में मृत अवस्था में पाए गए।
सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और करीब दो घंटे की मशक्कत के बाद शवों को बाहर निकाला गया। घटना से पूरे क्षेत्र में सनसनी फैल गई है।
फिलहाल यह स्पष्ट नहीं हो पाया है कि दोनों की मौत एक दुर्घटना थी या उन्होंने आत्महत्या जैसा कदम उठाया। पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है और सभी पहलुओं से जांच जारी है।



