Reg No. CG-06-0026209
IMG-20250604-WA0015-1
IMG-20250604-WA0014-1
WhatsApp Image 2026-06-25 at 17.56.31 (1)
WhatsApp Image 2026-06-25 at 17.55.51 (1)
छत्तीसगढ़जांजगीर-चाम्पादेश- विदेशराज्य एवं शहररायपुर

Emraan Hashmi : क्या इमरान हाशमी किसिंग किंग की अपनी ऑन स्क्रीन इमेज से हैं एकदम अलग? ‘ग्राउंड जीरो’ डायरेक्टर ने कही यह बात!,

मुंबई। बॉलीवुड एक्टर इमरान हाशमी अपनी अगली फिल्म ग्राउंड जीरो में एक आर्मी ऑफिसर के रोल में नजर आने वाले हैं। फिल्म का ट्रेलर पहले से ही दर्शकों पर एक मजबूत छाप छोड़ चुका है, लेकिन इसके साथ ही इमरान का काम करने का तरीका उनके निर्देशक तेजस प्रभा विजय देओस्कर को भी काफी प्रभावित कर गया है।

जी हाँ, एक इंटरव्यू में तेजस ने इमारन की तारीफ की और उनके साथ काम करने का अनुभव शेयर किया। तेजस ने कहा, “इमरान के साथ काम करना आसान था। एक एक्टर के रूप में वे बहुत ईमानदार, समय के पाबंद और कमिटेड हैं। उन्होंने अपने किरदार का पूरा कॉन्टेक्स्ट और यात्रा को समझा और काफी हद तक उस पर खुद ही काम किया। जब तक शूट शुरू हुआ, वे सिर्फ डायलॉग्स ही नहीं, बल्की फिल्म के इंटेंशन और कॉन्टेक्स्ट को भी अच्छी तरह से समझ चुके थे। इस वजह से मेरे लिए बतौर निर्देशन उनके सामने अपनी बात रखना काफी आसान हो गया।

See also  CG News: हाथी के हमले में युवक की मौत, क्षेत्र में दहशत का माहौल...

तेजस यह भी मानते हैं कि इमरान का सबसे बड़ा प्लस पॉइंट यह है कि उनमें ‘स्टार’ होने का कोई एटीट्यूड नहीं है। उन्होंने कहा, “उन तक पहुँचना बहुत ही आसान है। वे एकदम डाउन-टू-अर्थ और ईजीगोइंग हैं। किसी डायरेक्टर के लिए उनसे उपनि उम्मीदें साझा करना और उन्हें कुछ नया अपनाने के लिए कहना बहुत सरल हो जाता है, क्योंकि वे हर चीज के लिए खुलकर सामने आते हैं। जब मैं उनसे परफॉर्म करवाने की बात करता था, उस दौरान मुझे कभी-भी तनाव या चिंता महसूस नहीं हुई। वे असल मायने एक डायरेक्टर एक्टर हैं।”

तेजस ने आगे जोर देते हुए कहा कि सेट पर इमरान का प्रोफेशनलिज्म देखने लायक था। तेजस के कहा, “उन्होंने समझा कि कश्मीर में शूटिंग करना मुश्किल हो सकता है, इसलिए वे पूरी यूनिट को सहजता से काम करने में मदद करते रहें।”

See also  महानदी जल विवाद सुलझाने को छत्तीसगढ़ और ओडिशा ने शुरू की पहल,इंजीनियरों की टीम हर हफ़्ते करेगी काम, महानदी पर बनेगा समन्वय का नया ढाँचा

यही नहीं, इमरान के साथ शूटिंग के दौरान का एक और खास पल याद करते हुए तेजस कहते हैं, “अपनी ऑन स्क्रीन इमेज से हटके, इमरान रियल लाइफ में काफी शर्मीले हैं। एक सीन था जिसमें इमरान और साईं एक फैमिली मोमेंट शेयर कर रहे थे। मैं चाह रहा था कि उनके बीच एक छोटी-सी शरारती वाइब हो, लेकिन इमरान इतने शर्मा रहे थे कि शुरुआत में उन्होंने साईं की तरफ वैसे देखा ही नहीं, जैसा मैं चाहता था। सब लोग हँसने लगे और वे थोड़े असहज हो गए, लेकिन फिर वे खुद भी मुस्कुरा दिए। ऐसे छोटे-छोटे पल सबूत हैं कि लोग स्क्रीन्स पर बेशक स्टार्स होते हैं, लेकिन असल जिंदगी में वे भी एक आम इंसान की तरह ही होते हैं। और इमरान तो एक बहुत ही अच्छे इंसान हैं। तो देखना न भूलें इमरान हाशमी की ग्राउंड जीरो, जो 25 अप्रैल, 2025 को रिलीज़ हो रही हैं।

Advertisment

Mukesh Tiwari

Editor in Chief- Dabang News Today

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!