छत्तीसगढ़जांजगीर-चाम्पादेश- विदेशराज्य एवं शहररायपुर
18 लीटर अवैध कच्ची महुआ शराब के साथ आरोपी को किया गिरफ्तार, थाना शिवरीनारायण पुलिस की कार्यवाही…

जांजगीर-चांपा। 18 लीटर अवैध कच्ची महुआ शराब के साथ आरोपी को शिवरीनारायण पुलिस ने गिरफ्तार किया है।
वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक जांजगीर चांपा विवेक शुक्ला के निर्देशन में एवं अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक उमेश कुमार कश्यप के कुशल मार्ग दर्शन में जिला पुलिस जांजगीर द्वारा अवैध शराब बिक्री पर अंकुश लगाने के लिए लगातार कार्रवाई की जा रही है। इसी कड़ी में एसडीओपी चांपा यदुमणी सिदार के कुशल मार्ग दर्शन में थाना शिवरीनारायण पुलिस द्वारा आरोपी दाउराम उर्फ कोंदा निवासी ग्राम देवरी थाना शिवरीनारायण के कब्जे से 18 लीटर अवैध कच्ची महुआ शराब कीमती 3600/₹ को बरामद किया जाकर आरोपी के विरुद्ध अपराध/धारा 34 (2) आबकारी एक्ट पंजीबद्ध कर विधिवत गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेजा गया।
उपरोक्त कार्यवाही में थाना प्रभारी शिवरीनारायण निरीक्षक भास्कर शर्मा, प्रआर शिवनंदन जलतारे, विजय निराला आरक्षक तेरस साहू, टुकेश्वर डनसेना, प्रवीण साहू थाना शिवरीनारायण का सराहनिय योगदान रहा।



