Reg No. CG-06-0026209
WhatsApp Image 2026-06-25 at 17.56.31 (1)
WhatsApp Image 2026-06-25 at 17.55.51 (1)
b5ce874a-8a3f-482a-9d4a-eaf6ab18dc7e
छत्तीसगढ़जांजगीर-चाम्पादेश- विदेशराज्य एवं शहररायपुर

BREAKING NEWS:2 पतियों ने की अपनी पत्नियों की हत्या, एक घरेलू लड़ाई तो दूसरा शक में…

गौरेला-पेंड्रा-मरवाही। थाना मरवाही के अंतर्गत बीते 24 घंटे में दो अलग-अलग स्थानों पर हत्या की घटनाएं सामने आई हैं। दोनों ही मामलों में पुलिस ने आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। ग्राम बरटोला में सुखसेन गोंड (उम्र 44) ने अपनी पत्नी श्याम बाई (उम्र 37) की डंडे से मारकर हत्या कर दी। आरोपी को पत्नी की शराब पीने की आदत और घरेलू विवादों को लेकर गुस्सा आया था। इधऱ ग्राम कटरा ललमटिया टोला में आनंद उर्फ पप्पू चौधरी ने अपनी पत्नी को एक युवक रामप्रसाद गोंड से बात करते देखा। यह देख कर वह गुस्से में आ गया और रामप्रसाद पर कुल्हाड़ी से हमला कर उसकी हत्या कर दी। आरोपी ने बताया कि उसने कई बार मना किया था, लेकिन दोनों चोरी-छिपे मिलते रहते थे। पुलिस ने दोनों मामलों में आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है और हत्या में प्रयुक्त हथियार भी जब्त कर लिए गए हैं।

See also  Who is Nandan Nilekani: आधार कार्ड बनाने वाले नंदन नीलेकणी अब सुधारेंगे देश का एग्जाम सिस्टम; जानिए कौन हैं इंफोसिस के सह-संस्थापक

Mukesh Tiwari

Editor in Chief- Dabang News Today

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!