Reg No. CG-06-0026209
WhatsApp Image 2026-06-28 at 09.42.10
IMG-20250604-WA0015-1
IMG-20250604-WA0014-1
WhatsApp Image 2026-06-25 at 17.56.31 (1)
WhatsApp Image 2026-06-25 at 17.55.51 (1)
छत्तीसगढ़जांजगीर-चाम्पादेश- विदेशराज्य एवं शहररायपुर

CG News: सरकारी नौकरी लगाने के नाम पर बेरोजगारों से 50 लाख की ठगी, फुटबॉल प्रशिक्षक जावेद खान के खिलाफ एफआईआर दर्ज…

बिलासपुर। छत्तीसगढ़ की न्यायधानी में मंत्रालय में नौकरी दिलाने का झांसा देकर बेरोजगारों से लाखों की ठगी का मामला सामने आया है. आरोपी ने मंत्रालय में पहुंच का दावा करते हुए 10 से ज्यादा युवाओं से करीब 50 लाख रुपये ठग लिए. ठगी का शिकार हुए लोगों ने जब कई साल इंतजार के बाद भी नौकरी नहीं मिलने पर पैसे वापस मांगे, तो आरोपी टालमटोल करने लगा. पीड़ितों की शिकायत पर पुलिस ने आरोपी फुटबॉल प्रशिक्षक जावेद खान के खिलाफ धोखाधड़ी का केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है. मामला सिविल लाइन थाना क्षेत्र का है.

पुलिस के मुताबिक, तखतपुर क्षेत्र के निगारबंद निवासी दीपक राजपूत, जो नेहरू नगर में रहकर एमए की पढ़ाई कर रहा था, वह 2021-22 से जिला पुलिस भर्ती की तैयारी कर रहा था. फिजिकल ट्रेनिंग के दौरान उसकी मुलाकात जावेद खान से हुई, जिसने खुद को फुटबॉल खिलाड़ी और खेल विभाग, मंत्रालय रायपुर का कर्मचारी बताया.

See also  coal scam : कोयला घोटाले का बड़ा खुलासा: सूर्यकांत-सौम्या चौरसिया ‘कोडवर्ड’ में करते थे करोड़ों की डील, महिला IPS समेत 3 अफसरों के नाम से मचा हड़कंप

जावेद खान ने अक्टूबर 2021 में दीपक समेत अनिश राजपूत, सूरज राजपूत, प्रताप राजपूत, जगमीत सिंह खालसा, हर्षवर्धन ठाकुर, शिल्पा ठाकुर, अविनाश साहू, श्यामू कश्यप जैसे 10 से ज्यादा युवाओं को भरोसा दिलाया कि वह मंत्रालय रायपुर में सरकारी नौकरी लगवा सकता है. उसने यह भी दावा किया कि वह अब तक 15-20 लोगों को नौकरी दिला चुका है.

जावेद ने युवाओं को अपने घर बुलाकर कहा कि यदि वे सरकारी नौकरी चाहते हैं, तो कुछ पैसे एडवांस देने होंगे. वह एडवांस पेमेंट के बदले चेक देने का वादा करता था. युवाओं से उसने 50% रकम एडवांस और बाकी 50% नौकरी लगने के बाद देने को कहा.

See also  मूवी आर्टिकल 370 छत्तीसगढ़ में टैक्स फ्री, मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने की घोषणा, शुक्रवार को सपत्नीक आर्टिकल 370 फिल्म देखने मैग्नेटो माल पहुंचे थे मुख्यमंत्री विष्णु देव साय...

दीपक राजपूत ने दिसंबर 2021 से फरवरी 2022 के बीच 5 लाख रुपये कैश में जावेद को दिए. इसके अलावा, अन्य युवाओं ने भी सरकारी नौकरी की लालच में लाखों रुपये आरोपी को दे दिए. जावेद ने सभी से 10वीं-12वीं की अंकसूची, जाति प्रमाण पत्र, निवास प्रमाण पत्र, रोजगार पंजीयन, आधार कार्ड, फोटो और कोरे कागज पर साइन करवा लिए.

Advertisment

युवाओं ने सालों तक नौकरी लगने का इंतजार किया, लेकिन जब कोई जवाब नहीं मिला, तो उन्होंने रुपये वापस मांगे. आरोपी जावेद खान बहाने बनाने लगा और रकम लौटाने से इनकार कर दिया. जब पीड़ितों को एहसास हुआ कि वे ठगी के शिकार हो गए हैं, तो उन्होंने सिविल लाइन थाने में शिकायत दर्ज कराई.

See also  गुल्लू में 132/33 के.वी विद्युत उपकेंद्र ऊर्जीकृत, 100 गाँव और 12,000 से अधिक उपभोक्ताओं को मिलेगा लाभ, प्रदेश में ईएचटी ट्रांसफार्मर क्षमता अब 25,354 एम.वी.ए. ...

पीड़ितों की शिकायत पर पुलिस ने आरोपी जावेद खान के खिलाफ धोखाधड़ी का केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है. पुलिस यह भी जांच कर रही है कि क्या इस ठगी में कोई और भी शामिल था.

Mukesh Tiwari

Editor in Chief- Dabang News Today

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!