Reg No. CG-06-0026209
WhatsApp Image 2026-06-25 at 17.56.31 (1)
WhatsApp Image 2026-06-25 at 17.55.51 (1)
b5ce874a-8a3f-482a-9d4a-eaf6ab18dc7e
खेलकूदछत्तीसगढ़जांजगीर-चाम्पादेश- विदेशराज्य एवं शहररायपुर

IPL 2025: बैन होने के बाद भी हार्दिक पंड्या ने नहीं लिया सबक, वापसी करते ही दोहराई अपनी गलती…

मुंबई। इंडियंस के लिए आईपीएल 2025 की शुरुआत कुछ खास नहीं रही है. वह शुरुआत में ही लगातार 2 मुकाबले हार चुकी है. गुजरात टाइटंस के खिलाफ खेले गए मैच में मुंबई की टीम काफी कमजोर साबित हुई, जिसके चलते उसे 36 रनों से हार का सामना करना पड़ा. इस मैच में मुंबई इंडियंस एक बड़े बदलाव के साथ मैदान पर उतरी थी. कप्तान हार्दिक पंड्या ने इस मुकाबले से अपने सीजन की शुरुआत की. वह टीम के पहले मैच में प्लेइंग 11 का हिस्सा नहीं थे. लेकिन पंड्या ने आईपीएल में अपनी वापसी पर ही एक बड़ी गलती कर दी.

See also  PM नरेंद्र मोदी देश को करेंगे संबोधित : रात 8 बजे PM का राष्ट्र के नाम संबोधन, ऑपरेशन सिंदूर और सीजफायर को लेकर बोल सकते हैं PM

हार्दिक पंड्या ने फिर दोहराई अपनी गलती
आईपीएल 2025 में मुंबई इंडियंस ने अपना पहला मैच चेन्नई सुपर किंग्स के खिलाफ खेला था. उस मैच में हार्दिक पंड्या एक मैच के बैन के चलते नहीं खेल सके थे. दरअसल, पिछले सीजन में मुंबई के आखिरी मैच में हार्दिक पंड्या पर स्लो ओवर रेट के चलते 1 मैच का बैन लगा था. लेकिन तब तक वह लीग से बाहर हो गई थी. ऐसे में उन्हें मौजूदा सीजन के पहले मैच में बाहर बैठना पड़ा. मगर, पंड्या ने अपनी उस गलती से सबक नहीं लिया और आते ही स्लो ओवर रेट में फंस गए.

See also  धान खरीदी कार्य में नहीं होनी चाहिए किसी भी प्रकार की लापरवाही - कलेक्टर, कलेक्टर ने धान उपार्जन केन्द्र राहौद का किया आकस्मिक निरीक्षण...

गुजरात टाइटंस के खिलाफ खेले गए मुकाबले में मुंबई इंडियंस की टीम समय पर 20 ओवर फेंकने में नाकाम रही. जिसके चलते उन्हें गुजरात की पारी के आखिरी ओवर में दंडित किया गया. इस ओवर में उसे 30 यार्ड सर्कल में एक फिल्डर ज्यादा रखना पड़ा. हालांकि, इस बार स्लो ओवर रेट के चलते आईपीएल में किसी भी कप्तान को बैन नहीं किया जाएगा. इस बार आईपीएल में आईसीसी की तरह डिमेरिट पॉइंट सिस्टम लागू किया है. ये डिमेरिट पॉइंट तीन साल तक रहेंगे.

साल 2022 से सबसे ज्यादा हार
मुंबई इंडियंस आईपीएल की सबसे सफल टीमों में से एक हैं. वह 5 बार इस लीग का खिताब जीत चुकी है. लेकिन साल 2022 से इस टीम के खेल में काफी गिरावट आई है. आईपीएल 2022 से मुंबई इंडियंस ने कुल 29 मैच हारे हैं, जो बाकी टीमों के मुकाबले सबसे ज्यादा हैं. मुंबई इंडियंस के अलावा किसी भी टीम ने 26 से ज्यादा मैच नहीं गंवाए हैं. हालांकि, मुंबई की टीम अपनी वापसी के लिए जानी जाती है. ऐसे में पंड्या एंड कंपनी की नजर दमदार वापसी पर रहने वाली हैं

Advertisment

Mukesh Tiwari

Editor in Chief- Dabang News Today

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!