Reg No. CG-06-0026209
IMG-20250604-WA0015-1
IMG-20250604-WA0014-1
WhatsApp Image 2026-06-25 at 17.56.31 (1)
WhatsApp Image 2026-06-25 at 17.55.51 (1)
खेलकूदछत्तीसगढ़जांजगीर-चाम्पादेश- विदेशराज्य एवं शहररायपुर

IND vs NZ Final Match: भारत और न्यूजीलैंड के बीच महामुकाबला, जानें किसका पलड़ा भारी? यहां जानिए पिच रिपोर्ट और हेड टू हेड आंकड़े…

IND vs NZ, ICC Champions Trophy 2025 Pitch-Weather Report: आईसीसी चैंपियंस ट्रॉफी 2025 (ICC Champions Trophy 2025) का फाइनल मैच रविवार, 9 मार्च 2025 को भारत और न्यूजीलैंड (IND vs NZ) के बीच खेला जाएगा. यह महामुकाबला दुबई में खेला जाएगा. भारतीय टीम की कमान रोहित शर्मा के हाथों में है, जबकि न्यूजीलैंड वनडे टीम की अगुवाई मिचेल सैंटनर करते नजर आएंगे.

इस चैंपियंस ट्रॉफी में भारत ने पहले मैच में बांग्लादेश, दूसरे में पाकिस्तान को हराया था. फिर तीसरे मैच में न्यूजीलैंड और सेमीफाइनल में ऑस्ट्रेलिया को पस्त करते हुए फाइनल में जगह बनाई. वहीं न्यूजीलैंड ने पहले मुकाबले में पाकिस्तान और दूसरे में बांग्लादेश को हराया था. हालांकि तीसरे मैच में टीम इंडिया से हार का सामना करना था. हालांकि सेमीफाइल में साउथ अफ्रीका को हराकर फाइनल में पहुंची है.

See also  छत्तीसगढ़ संस्कृत विद्यामंडलम् द्वारा दसवीं और बारहवीं परीक्षा परिणाम घोषित, कक्षा पूर्व मध्यमा द्वितीय वर्ष (10वीं) में 98.48 प्रतिशत परीक्षार्थी उत्तीर्ण, कक्षा उत्तर मध्यमा द्वितीय वर्ष (12वीं) 98.43 प्रतिशत परीक्षार्थी उत्तीर्ण...

यह पहला मौका नहीं है, जब भारत और न्यूजीलैंड के बीच चैंपियंस ट्रॉफी का फाइनल खेला जाएगा. इससे पहले साल 2000 में दोनों टीमों के बीच खिताबी भिड़ंत हुई थी, जिसमें भारतीय टीम को हार का सामना करना पड़ा था. ऐसे में अब 25 साल बाद पुरानी हार का बदला लेने के इरादे से भारतीय टीम दुबई में न्यूजीलैंड पर जीत दर्ज करना चाहेंगी.

भारत और न्यूजीलैंड के बीच होने वाले फाइनल मैच से पहले यहां जानते हैं कैसा रहेगा मैच के दौरान दुबई का मौसम? दुबई इंटरनेशनल स्टेडियम की पिच कैसी है? यहां गेंदबाज या बल्लेबाज किसका होगा बोलबाला? साथ ही कब और कहां देखें फाइनल मैच. यहां जानिए हेड टू हेड आंकड़े और संभावित प्लेइंग इलेवन भी.

Advertisment

Mukesh Tiwari

Editor in Chief- Dabang News Today

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!