छत्तीसगढ़जांजगीर-चाम्पादेश- विदेशराज्य एवं शहररायपुर
जहरीली शराब पीने से दो लोगों की हुई मौत, क्षेत्र में मची हड़कंप…

जांजगीर-चांपा। नवागढ़ थाना क्षेत्र के भठली उदयभाटा में देशी शराब पीने से दो लोगों की मौत हो गई, जिससे इलाके में हड़कंप मच गया। बताया जा रहा है कि शराब पीने के बाद दोनों की तबीयत अचानक बिगड़ गई थी, जिसके बाद उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया। इलाज के दौरान दोनों ने दम तोड़ दिया।
मृतकों की पहचान सीताराम सतनामी (65) निवासी उदयभाटा और रोहित सतनामी (25) निवासी भठली के रूप में हुई है। एक का पोस्टमार्टम नवागढ़ राछा में कराया जाएगा, जबकि दूसरे का जिला अस्पताल जांजगीर में किया जाएगा। पोस्टमार्टम के लिए तीन सदस्यीय डॉक्टरों की टीम गठित की गई है।



