Reg No. CG-06-0026209
IMG-20250604-WA0015-1
IMG-20250604-WA0014-1
WhatsApp Image 2026-06-25 at 17.56.31 (1)
WhatsApp Image 2026-06-25 at 17.55.51 (1)
छत्तीसगढ़जांजगीर-चाम्पादेश- विदेशराज्य एवं शहररायपुर

डबल सेलिब्रेशन! रकुल प्रीत सिंह मना रही हैं प्यार और फिल्म की कामयाबी का एक साथ जश्न…

रकुल प्रीत सिंह ने सोशल मीडिया पर एक दिल छू लेने वाला पोस्ट शेयर किया, जिसमें उन्होंने प्यार, खुशी और आभार जाहिर किया। एक तरफ वो जैकी भगनानी के साथ अपनी शादी के एक साल पूरे होने का जश्न मना रही हैं,

मुंबई। रकुल प्रीत सिंह का डबल सेलिब्रेशन: टैलेंटेड एक्ट्रेस मना रही हैं प्यार की सालगिरह और फिल्म की सफलता का जश्न!रकुल प्रीत सिंह इस वक्त सातवें आसमान पर हैं, और हो भी क्यों ना! एक तरफ वो जैकी भगनानी के साथ अपनी पहली वेडिंग एनिवर्सरी सेलिब्रेट कर रही हैं, तो दूसरी तरफ उनकी नई फिल्म “मेरे हसबैंड की बीवी” को जबरदस्त प्यार और तारीफें मिल रही हैं। डबल सेलिब्रेशन का ये मौका रकुल के लिए और भी खास बन गया है, क्योंकि उनकी परफॉर्मेंस और फिल्म को दर्शकों से शानदार रिस्पॉन्स मिल रहा है!

See also  SI-ASI समेत 73 पुलिस कर्मियों का तबादला...

रकुल प्रीत सिंह ने सोशल मीडिया पर एक दिल छू लेने वाला पोस्ट शेयर किया, जिसमें उन्होंने प्यार, खुशी और आभार जाहिर किया। एक तरफ वो जैकी भगनानी के साथ अपनी शादी के एक साल पूरे होने का जश्न मना रही हैं, तो दूसरी तरफ उनकी नई फिल्म “मेरे हसबैंड की बीवी” को फैंस और क्रिटिक्स से जबरदस्त रिस्पॉन्स मिल रहा है। “एक साल, अनगिनत यादें, और पूरी ज़िंदगी साथ बिताने का सफर बाकी है।

रकुल प्रीत सिंह ने अंतरारा खन्ना के रूप में अपनी शानदार ऑन-स्क्रीन प्रेजेंस और बेहतरीन कॉमिक टाइमिंग से सबका दिल जीत लिया है। उनकी परफॉर्मेंस को खूब सराहा जा रहा है, और फैंस तो उन्हें फिल्म की “जान” तक कह रहे हैं। उनकी फ्रेश एनर्जी और दमदार एक्टिंग को देखकर दर्शक दीवाने हो रहे हैं, और हर कोई बस यही कह रहा है कि “रकुल ही फिल्म की सबसे बड़ी हाइलाइट हैं।”

See also  मुख्यमंत्री के सचिव डॉ. बसवराजु एस. ने किया मतदान...

प्यार, हंसी और कामयाबी का ये परफेक्ट कॉम्बिनेशन रकुल प्रीत सिंह की जर्नी को और भी खास और इंस्पायरिंग बना रहा है। फिर चाहे पर्सनल लाइफ की खूबसूरत यादें हों या प्रोफेशनल लाइफ की शानदार उपलब्धियाँ, रकुल हर मोर्चे पर दिल जीतने में माहिर हैं।

Advertisment

फैंस का प्यार जिस तरह बरस रहा है, ये एनिवर्सरी रकुल प्रीत सिंह के लिए हमेशा खास रहेगी, सिर्फ पर्सनल खुशी के लिए नहीं, बल्कि जबरदस्त प्रोफेशनल अप्रीसिएशन के लिए भी।

Mukesh Tiwari

Editor in Chief- Dabang News Today

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!