Reg No. CG-06-0026209
WhatsApp Image 2026-06-28 at 09.42.10
IMG-20250604-WA0015-1
IMG-20250604-WA0014-1
WhatsApp Image 2026-06-25 at 17.56.31 (1)
WhatsApp Image 2026-06-25 at 17.55.51 (1)
छत्तीसगढ़जांजगीर-चाम्पा

ई-रिक्शा चालकों ने की कचहरी चौक एवं रेलवे स्टेशन परिसर में जगह की मांग… कलेक्टर, पुलिस अधीक्षक सहित सीएमओ को सौपा ज्ञापन…

ई-रिक्शा चालकों ने की कचहरी चौक एवं रेलवे स्टेशन परिसर में जगह की मांग

कलेक्टर, पुलिस अधीक्षक सहित सीएमओ को सौपा ज्ञापन

जांजगीर-चांपा। ई-रिक्शा बैटरी ऑटो चालक संघ में कलेक्टर, पुलिस अधीक्षक सहित नगर पलिका के मुख्य नगर पालिका अधिकारी को ज्ञापन करते हुए सौंपते हुए ई-रिक्शा (बैटरी आटो) को नैला जांजगीर रेल्वे स्टेशन एवं कचहरी चौक जांजगीर में स्टैण्ड हेतु जगह एवं चार्जिंग प्वाईंट देने की मांग की हैं। अपने ज्ञापन में ई-रिक्शा बैटरी ऑटो चालक संघ ने बताया कि डीजल एवं पेट्रोल आटो वाले रेल्वे स्टेशन एवं कचहरी चौक में हमें रूकने नहीं देते यह हमारा स्टैण्ड कहते हैं और गाली-गलौच तथा मारपीट करते हुए हमें भगाते हैं हमारी गाड़ी की चाबी छीन लेते हैं। संघ अपनी फरियाद में संघ ने बताया कि पिछले दिनों 16 मई को एक डीजल ऑटो चालक ने बैटरी आटो चालक नितिन धीवर जो कचहरी चौक में सवारी का इंतजार कर रहा था। तब उससे गाली-गलौच करते हुए बुरी तरीके से मारपीट किया है। जिसकी रिपोर्ट सिटी कोतवाली में किये हैं जिस पर अभी तक कोई कार्यवाही नहीं किया गया हैं। संघ ने मांग करते हुए कहा कि हमारी समस्या पर सहानुभूति पूर्वक विचार करते हुए रेल्वे स्टेशन नैला एवं कचहरी चौक जांजगीर में ई-रिक्शा खड़ा करने के लिए (स्टैण्ड) जगह तथा चार्जिंग प्वाईंट देते उक्त डीजल ऑटो चालक के ऊपर उचित कार्यवाही करें। ज्ञापन सौंपने वालों में कृष्णा राठौर, रामायण धीवर, लालाराम टैगोर, अरविंद राठौर, बजरंग सोनवान, रमेश, नीतिन, विकास राठौर, राजेश यादव, सालिकराम राठौर, बुद्धेश्वर, लक्ष्मीचंद सूर्यवंशी सहित बड़ी संख्या में ई-रिक्शा संघ के लोग मौजूद थे।

See also  मुख्यमंत्री ने बस्तर जिला अस्पताल में अन्नपूर्णा रसोईघर का किया लोकार्पण...

Mukesh Tiwari

Editor in Chief- Dabang News Today

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!