Reg No. CG-06-0026209
WhatsApp Image 2026-06-25 at 17.56.31 (1)
WhatsApp Image 2026-06-25 at 17.55.51 (1)
b5ce874a-8a3f-482a-9d4a-eaf6ab18dc7e
छत्तीसगढ़जांजगीर-चाम्पादेश- विदेशराज्य एवं शहररायपुर

CG BREAKING: 15 हज़ार की रिश्वत लेते वन रेंजर गिरफ्तार, ACB ने की बड़ी कार्रवाई…

रायगढ़। रिश्वतखोरों के खिलाफ एंटी करप्शन ब्यूरो (ACB) की टीम लगातार कार्रवाई कर उन्हें रंगे हाथ पकड़ रही है. इसी कड़ी में आज रायगढ़ जिले में ACB ने बड़ी कार्रवाई करते हुए वन विभाग के रेंजर को रिश्वत लेते रंगे हाथ गिरफ्तार किया है। मिली जानकारी के अनुसार, खरसिया में ACB की टीम ने वन विभाग के रेंजर पी.पी. वस्त्रकार को 15 हजार रुपये की रिश्वत लेते गिरफ्तार किया है। आरोपी रेंजर वन भूमि को आबादी घोषित करने के लिए रिश्वत की मांग कर रहा था. खरसिया के ग्राम खड़गांव निवासी बजरंग सिदार ने एसीबी को इसकी शिकायत की थी. शिकायत मिलने के बाद एसीबी टीम ने जाल बिछाया और वन विभाग के कार्यालय में रेंजर को घूस लेते हुए पकड़ा है. फिलहाल, मामले में एसीबी की टीम आरोपी को गिरफ्तार कर आगे की कार्रवाई कर रही है।

See also  BMW F 450 GS खरीदने की सोच रहे हैं? जान लें ये 5 बड़ी बातें, Royal Enfield और KTM से होगी टक्कर

Mukesh Tiwari

Editor in Chief- Dabang News Today

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!