Reg No. CG-06-0026209
IMG-20250604-WA0015-1
IMG-20250604-WA0014-1
WhatsApp Image 2026-06-25 at 17.56.31 (1)
WhatsApp Image 2026-06-25 at 17.55.51 (1)
b5ce874a-8a3f-482a-9d4a-eaf6ab18dc7e
छत्तीसगढ़जांजगीर-चाम्पादेश- विदेशराज्य एवं शहररायपुर

प्रेमी ने शादी का वादा तोड़ा तो युवती ने वैलेंटाइन डे के दिन कुएं में कूदकर दी जान…

कोडरमा। झारखंड के कोडरमा से वैलेंटाइन डे के दिन एक दर्दनाक घटना सामने आई। जिले के डोमचांच थाना क्षेत्र अंतर्गत सिमरिया गांव की रहने वाली 18 वर्षीय रूबी कुमारी ने प्रेमी के शादी से इनकार करने पर कुएं में कूदकर जान दे दी। घटना की सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कुएं से निकालकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। रूबी डोमचांच में अपने ननिहाल में रहती थी। वह 11वीं की छात्रा थी। रूबी के घर वालों ने पुलिस को बताया है कि उसका गांव के ही एक युवक सूरज कुमार से प्रेम प्रसंग चल रहा था। इसकी जानकारी घरवालों को पिछले साल तब हुई थी, जब उन्होंने रूबी की शादी गिरिडीह जिले के एक लड़के के साथ तय की थी। सूरज ने उस वक्त लड़के के घरवालों को फोन कर बताया था कि उसका रूबी के साथ अफेयर चल रहा है। इस पर उसका रिश्ता टूट गया था।

See also  सिंधु संधि पर विवाद: भारत पर हमले की धमकी से उबला पाकिस्तान...

रूबी के पिता प्रेमचंद यादव ने पुलिस को बताया है कि रिश्ता टूटने के बाद गांव में पंचायत हुई थी, जिसमें सूरज ने रूबी से प्यार करने की बात कहते हुए उससे शादी करने को रजामंद हुआ था। सूरज के घरवालों ने भी इस पर सहमति दी थी और इसके बाद आगामी अप्रैल महीने में दोनों की शादी की तारीख तय की गई थी। दोनों घरों में शादी की तैयारियां भी चल रही थीं। शुक्रवार को वैलेंटाइन डे के दिन सूरज ने रूबी को फोन किया और उससे शादी करने से इनकार कर दिया। इससे आहत होकर रूबी ने अचानक घर के पास कुएं में छलांग लगा दी। घर-गांव के लोगों ने उसे जब तक कुएं से बाहर निकाला, उसकी मौत हो गई थी। इस घटना के बाद परिवार के लोगों का रो-रोकर बुरा हाल है।

See also  Post Office SCSS: Post Office की दमदार स्कीम: घर बैठे हर 3 महीने में 61,500, सालाना 2.46 लाख की कमाई

Mukesh Tiwari

Editor in Chief- Dabang News Today

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!