छत्तीसगढ़जांजगीर-चाम्पादेश- विदेशराज्य एवं शहररायपुर
126 पाव अवैध देशी प्लेन शराब के साथ मोटर सायकल में परिवहन करते हुए 03 आरोपियों को किया गिरफ्तार थाना, नवागढ़ पुलिस की त्वरित कार्यवाही…

जांजगीर-चांपा। आगामी त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव की सुरक्षा व्यवस्था को दृष्टिगत रखते हुए जिला पुलिस जांजगीर चांपा द्वारा वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक विवेक शुक्ला के निर्देशन में अवैध शराब बिक्री पर अंकुश लगाने के लिए लगातार कार्रवाई की जा रही है।
इसी क्रम में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक उमेश कुमार कश्यप के कुशल मार्गदर्शन में मुखबिर सूचना पर थाना नवागढ़ पुलिस टीम द्वारा रेड कार्यवाही किया गया जिसमें आरोपी श्रीनाथ कश्यप 50 वर्ष, ज्ञानेंद्र कश्यप 46 वर्ष, संतोष कर्ष 35 वर्ष सभी निवासी सेमरा थाना नवागढ़ को मोटर सायकल में परिवहन करते पकड़ा गया जिसके कब्जे से जुमला 126 पाव देशी प्लेन शराब कीमती 11340 रुपए एवं परिवहन में उपयोग किए दो मोटर सायकल कीमती 01 लाख रुपए को बरामद किया जाकर आरोपियों को विधिवत गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेजा गया है।
उपरोक्त कार्यवाही में निरीक्षक भास्कर शर्मा थाना प्रभारी नवागढ़ एवं थाना नवागढ़ स्टाफ का सराहनीय योगदान रहा।



