Reg No. CG-06-0026209
IMG-20250604-WA0015-1
IMG-20250604-WA0014-1
WhatsApp Image 2026-06-25 at 17.56.31 (1)
WhatsApp Image 2026-06-25 at 17.55.51 (1)
b5ce874a-8a3f-482a-9d4a-eaf6ab18dc7e
छत्तीसगढ़जांजगीर-चाम्पादेश- विदेशराज्य एवं शहररायपुर

राजधानी में मतदान के बीच 50 लाख की डकैती.. दिनदहाड़े तीन लोगों को बंधक बनाकर डकैती, सेना की वर्दी में थे डकैत…

रायपुर। छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर में 50 लाख की डकैती हो गई है। बताया जा रहा है कि तीन डकैतों ने घर में घुसकर दो महिला को बंधक बनाकर 50 लाख नगदी लेकर चले गए। आरोपियों ने खुद को लाल सलाम गैंग का बताया है। घटना के बाद पुलिस और क्राइम ब्रांच की टीम मौके पर पहुंची है। जांच जारी है।

जानकारी के मुताबिक, घटना खम्हारडीह थाना क्षेत्र के अनुपम नगर की है। नकाबपोश तीन लूटेरे घर के अंदर घुसे और पहले तो घर की दो महिलाओं को बंधक बनाया, फिर घर के एक व्यक्ति को भी रस्सी से बांधकर जान से मारने की धमकी देकर 50 लाख की डकैती कर फरार हो गए। तीनों आरोपी सफेद रंग की कार से पहुंचे थे।

See also  पश्चिम बंगाल री-पोलिंग : 15 बूथों पर 90% मतदान, वोटिंग के बाद हिंसा और आरोपों से गरमाई सियासत

जमीन बेची थी 60 लाख में

बताया जा रहा है कि पीड़ित परिवार वनोहरण वेणु ने कुछ दिनों पहले ही बाराद्वार में एक जमीन 60 लाख रूपये में बेची थी। नगदी को घर में ही रखे हुये थे। पीड़ितों ने पुलिस को बताया कि तीनों आरोपी मिलिट्री ड्रेस में थे। तीनों आरोपी पहले घर में घुसे और खुद को लाल सलाम गैंग का बताकर दो बहनों व उनके भाई को गोली मारने की धमकी दिये और बोले कि अगर हल्ला करेंगे तो वे लोग उनके घर को उड़ा देंगे। आरोपयों ने खुद को जंगल से आने की बात कही।

कार से पहुंचे थे आरोपी

Advertisment

घर के बाहर लगे सीसीटीवी में आरोपियों की तस्वीरें कैद हुई है। तीनों आरोपी मिलिट्री ड्रेस में थे। बार बार खुद को जंगल से आने की बात कहते हुये घर को उड़ा देने की धमकी दे रहे थे। आरोपियों ने घटना के दौरान घर की दो महिला और उनके भाई को रस्सी से बांधकर घर में रखे 50 लाख नगदी को लूटकर फरार हो गये।

See also  क्रॉफर्ड ने जीता एसएमके ओपन का खिताब...

Mukesh Tiwari

Editor in Chief- Dabang News Today

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!