Reg No. CG-06-0026209
IMG-20250604-WA0015-1
IMG-20250604-WA0014-1
Mukesh tiwari janjgir-champa (26 January 2026) (Page-03).jpg
Mukesh tiwari janjgir-champa (26 January 2026) (Page-02).jpg
Mukesh tiwari janjgir-champa (26 January 2026) (Page-01).jpg
छत्तीसगढ़जांजगीर-चाम्पादेश- विदेशराज्य एवं शहररायपुर

जंगली सुअर का शिकार करने वाले चार आरोपी गिरफ्तार:गुना की बीनागंज फॉरेस्ट टीम ने पकड़ा; मांस-कुल्हाड़ी और 2 बाइक जब्त…

गुना। गुना के बीनागंज इलाके में फॉरेस्ट की टीम ने चार शिकारियों को पकड़ा है। आरोपियों ने पहले जंगली जानवर का शिकार किया, इसके बाद एक घर में उसकी काट-छांट कर रहे थे। इसी दौरान टीम ने उन्हें पकड़ लिया। सभी को आज न्यायालय में पेश किया जाएगा।

बीनागंज रेंजर सौरभ द्विवेदी ने बताया कि शनिवार को फॉरेस्ट टीम को मुखबिर से सूचना मिली थी कि सियारी गांव के एक घर में जंगली जानवर के शिकार के बाद उसकी काट छांट की जा रही है। सूचना मिलने पर फॉरेस्ट की एक टीम बनाई गई। टीम ने कस्बे में मुखबिर द्वारा बताए गए घर में दबिश दी।

See also  रजिस्ट्री में क्रन्तिकारी सुधारः मंत्री ओपी चौधरी ने किया रिव्यू, पढ़िए क़्या होंगे वो 10 बदलाव….

टीम ने घेराबंदी कर पकड़ा

टीम के दबिश देते ही वहां मौजूद चार लोग भागने लगें टीम ने घेराबंदी कर चारों को पकड़ लिया। पूछताछ में चारों ने ने अपने नाम भारत सिंह (55), पप्पू (44) पिता शिवनारायण वाल्मिकी, पप्पू (42) पिता मुंशीलाल निवासी ब्यावरा, राजगढ़ और संदेश (40) पिता पहलवान निवासी परवलिया तहसील कुंभराज बताए। ये चारों जंगल से शिकार कर लाए थे और भारत सिंह के घर पर उसकी काट-छांट कर रहे थे।

वन्य प्राणी अधिनियम के तहत केस दर्ज

Advertisment

टीम ने कमरे की तलाशी ली तो वहां जंगली सुअर का मांस, कुल्हाड़ी, हंसिया मिला। पुलिस ने सारा सामान और शिकार में इस्तेमाल की गई दो बाइक भी जब्त कर ली। सभी पर वन्य प्राणी अधिनियम की धाराओं में मामला दर्ज किया गया है। चारों को आज न्यायालय में पेश किया जाएगा।

See also  Budhwar ke Upay : साल के पहले दिन गणेश की करें उपासना, बरसाएंगे यश और वैभव, जानें कैसे करें प्रसन्न...

Mukesh Tiwari

Editor in Chief- Dabang News Today

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!