Reg No. CG-06-0026209
IMG-20250604-WA0015-1
IMG-20250604-WA0014-1
WhatsApp Image 2026-06-25 at 17.56.31 (1)
WhatsApp Image 2026-06-25 at 17.55.51 (1)
छत्तीसगढ़जांजगीर-चाम्पादेश- विदेशराज्य एवं शहररायपुर

अरविंद केजरीवाल नई दिल्ली सीट से हारे…

नई दिल्ली। दिल्ली की 70 विधानसभा सीटों पर परिणाम आने जारी है। नई दिल्ली विधानसभा सीट का चुनाव परिणाम आ चुका है। आम आदी पार्टी से अरविंद केजरीवाल हार गए हैं। वहीं भाजपा से प्रवेश वर्मा ने बड़ी जीत दर्ज की है। वहीं कांग्रेस से संदीप दीक्षित भी हार गए हैं। लगातार तीन बार इस सीट का प्रतिनिधित्व करने वाली दिवंगत पूर्व मुख्यमंत्री शीला दीक्षित को 2013 विधानसभा चुनाव में शिकस्त देकर अरविंद केजरीवाल दिल्ली की सत्ता पर काबिज हुए थे। उन्होंने लगातार तीन बार इस विधानसभा का प्रतिनिधित्व किया। इस समय यह सीट केजरीवाल के पास है।

दिल्ली में 60 फीसदी से ज्यादा हुआ था मतदान

See also  अमृतकाल छत्तीसगढ़ विजन @ 2047: योजना मंत्री ओ. पी. चौधरी ने राज्य नीति आयोग द्वारा विजन डाक्यूमेंट तैयार करने के संबंध में आयोजित संवाद कार्यक्रम का किया शुभारंभ...

दिल्ली की 70 सीटों पर कुल 1.56 करोड़ मतदाताओं में से 60.54 फीसदी ने मतदान हुआ। दिल्ली के मुख्य निर्वाचन अधिकारी कार्यालय से जुड़े अधिकारियों ने जानकारी देते हुए कहा कि 5 हजार कर्मचारियों को तैनात किया है। इनमें मतगणना पर्यवेक्षक, मतगणना सहायक, माइक्रो ऑब्जर्वर, सांख्यिकी कर्मचारी और अन्य सहायक स्टाफ आदि शामिल हैं। इसके अलावा प्रत्येक विधानसभा क्षेत्र में पांच वीवीपैट मशीनों की पर्चियों की गिनती रैंडम की जाएगी। जिससे किसी भी तरह की गड़बड़ी का आकलन आदि भी किया जा सके।

Mukesh Tiwari

Editor in Chief- Dabang News Today

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!