Reg No. CG-06-0026209
IMG-20250604-WA0015-1
IMG-20250604-WA0014-1
WhatsApp Image 2026-06-25 at 17.56.31 (1)
WhatsApp Image 2026-06-25 at 17.55.51 (1)
छत्तीसगढ़जांजगीर-चाम्पादेश- विदेशराज्य एवं शहररायपुर

झाड़ियों में नाबालिग लड़की का मिला शव…

कोलकाता। निकट न्यू टाउन इलाके में शुक्रवार को सड़क किनारे झाड़ियों के अंदर से एक नाबालिग लड़की का शव बरामद किया गया। पुलिस ने यह जानकारी दी। पुलिस के एक वरिष्ठ अधिकारी ने बताया कि लड़की की गर्दन पर गला घोंटने और शरीर के कुछ हिस्सों पर खरोंच के निशान थे। उन्होंने बताया, “आशंका है कि गला घोंटकर हत्या करने से पहले उससे दुष्कर्म किया गया था।” अधिकारी ने बताया कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट से मौत के कारणों का पता चलेगा।

बृहस्पतिवार शाम को आरजी कर मेडिकल कॉलेज एवं अस्पताल में लड़की का पोस्टमार्टम किया गया। अधिकारी ने बताया कि पुलिस ने यौन अपराधों से बच्चों का संरक्षण अधिनियम (पॉक्सो) के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। उन्होंने बताया कि न्यू टाउन के लोहार पुल इलाके के निवासियों ने सुबह शव देखा और पुलिस को सूचना दी।

See also  Suicide News : पिथौरा में मजदूर दलालों का आतंक, दफ्तर में फांसी पर लटकी मिली युवक की लाश…

बताया जा रहा है कि नाबालिग लड़की बृहस्पतिवार देर रात लापता हो गई थी। अधिकारी ने बताया, “लड़की आठवीं कक्षा की छात्रा है। पढ़ाई न करने पर मां के डांटे जाने पर वह घर से चली गई थी। कल रात करीब 10 बजे घर से निकलने से पहले उसने एक पत्र छोड़ा था।” लड़की के परिवार के सदस्यों ने तड़के साढ़े चार बजे न्यूटाउन थाने में गुमशुदगी की शिकायत दर्ज कराई थी।

Mukesh Tiwari

Editor in Chief- Dabang News Today

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!