Reg No. CG-06-0026209
WhatsApp Image 2026-06-25 at 17.56.31 (1)
WhatsApp Image 2026-06-25 at 17.55.51 (1)
b5ce874a-8a3f-482a-9d4a-eaf6ab18dc7e
छत्तीसगढ़जांजगीर-चाम्पादेश- विदेशराज्य एवं शहररायपुर

Ind Vs Eng: हर्षित-यशस्वी का डेब्यू, कोहली मैच से बाहर…

नागपुर। भारत और इंग्लैंड के बीच पहला वनडे नागपुर में खेला जा रहा है। इंग्लैंड के कप्तान जोस बटलर ने इस मैच में टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी का निर्णय लिया है। फिल सॉल्ट और बेन डकेत इंग्लैंड के लिए पारी का आगाज करने उतरे हैं, जबकि भारत की ओर से अनुभवी तेज गेंदबाज मोहम्मद शमी गेंदबाजी की शुरुआत करने आए हैं।

तेज गेंदबाज हर्षित राणा इस मुकाबले से भारतीय वनडे टीम में डेब्यू करेंगे। हर्षित ने इंग्लैंड के खिलाफ चौथे टी20 मुकाबले में कन्कशन सब्स्टीट्यूट के तौर पर टी20 में डेब्यू किया था और पहले ही मैच में प्रभावित करने में सफल रहे थे। अब उन्हें इंग्लैंड के खिलाफ पहले वनडे मैच के लिए मौका दिया गया है।

यशस्वी जायसवाल भी इस मैच से वनडे में डेब्यू करेंगे। उन्हें भी हर्षित के साथ टीम की कैप पहनाई गई है। यशस्वी को कप्तान रोहित शर्मा, जबकि हर्षित को अनुभवी तेज गेंदबाज मोहम्मद शमी ने डेब्यू कैप पहनाई।

See also  पामगढ़ विधानसभा क्षेत्र से मजदूरों के पलायन का मामला उठा विधान सभा में, विधायक शेषराज हरबंश ने उठाया मामला...

फैंस के लिए हैरान करने वाली बात यह थी कि जब यशस्वी को कैप दी गई, तो यह तय हो गया कि शुभमन मध्यक्रम में बल्लेबाजी करेंगे। ऐसे में मध्यक्रम का कोई खिलाड़ी बाहर होगा। बाद में टॉस के दौरान कप्तान रोहित ने बताया कि विराट कोहली यह मैच नहीं खेल रहे हैं। उनके दाएं घुटने में तकलीफ है। इस बारे में उन्हें बुधवार रात को पता चला और उन्होंने रोहित से इस बारे में बात की थी। ऐसे में उन्हें आराम दिया गया है।

विराट कोहली वनडे क्रिकेट में 14,000 रन के करीब थे। उन्हें यह मुकाम हासिल करने के लिए 94 रन की जरूरत थी, लेकिन स्टार बल्लेबाज को इस मुकाम तक पहुंचने के लिए अभी और इंतजार करना होगा। गुरुवार को टॉस से पहले कोहली को वॉर्मअप करते हुए देखा गया था, लेकिन वह उदास दिख रहे थे और उन्होंने अपने दाएं घुटने पर बैंड बांधा हुआ था।

Advertisment

श्रेयस-गिल में कौन करेगा बैटिंग?
कोहली के नहीं खेलने पर अब रोहित और यशस्वी ओपनिंग करेंगे, जबकि श्रेयस अय्यर या शुभमन गिल में से कोई एक तीसरे नंबर पर बल्लेबाजी करते दिख सकते हैं। इसके बाद केएल राहुल और हार्दिक पांड्या का नंबर आ सकता है। ऋषभ पंत पर राहुल को तरजीह दी गई है। यानी राहुल वनडे में और चैंपियंस ट्रॉफी में विकेटकीपिंग के लिए भारत की पहली पसंद होंगे। इस सीरीज को चैंपियंस ट्रॉफी की तैयारी के तौर पर भी देखा जा रहा है। 19 फरवरी से चैंपियंस ट्रॉफी की शुरुआत हो रही है।

See also  India vs Pakistan: एशिया कप में क्या पहली बार होगा भारत-पाकिस्तान का ऐसा मैच, बदलेगा इतिहास?

यशस्वी-हर्षित का डेब्यू
वहीं, भारत के लिए यशस्वी और हर्षित राणा ने वनडे डेब्यू किया। यशस्वी को रोहित ने डेब्यू कैप सौंपी, जबकि शमी ने हर्षित को डेब्यू कैप सौंपी। फिर दोनों खिलाड़ियों को बाकी खिलाड़ियों ने गले लगाकर बधाई दी। यह दोनों टेस्ट और टी20 में भारत के लिए पहले ही डेब्यू कर चुके हैं। शमी की भी वनडे टीम में वापसी हुई है। वह 2023 वनडे विश्व कप के बाद पहला वनडे खेलेंगे।

दोनों टीमों की प्लेइंग-11
इंग्लैंडः बेन डकेत, फिल सॉल्ट (विकेटकीपर), जो रूट, हैरी ब्रूक, जोस बटलर (कप्तान), लियाम लिविंगस्टोन, जैकब बैथेल, ब्राइडन कार्से, जोफ्रा आर्चर, आदिल राशिद, साकिब महमूद।

See also  शतरंज से बढ़ता बौद्धिक विकास – एसडीएम सुब्रत प्रधान, जिले में शतरंज को संघ ने दी नई पहचान, हर संभव सहयोग करेगा डीबी वेंचर्स ग्रुप: धीरेंद्र बाजपेई

भारतः रोहित शर्मा (कप्तान), यशस्वी जायसवाल, श्रेयस अय्यर, शुभमन गिल (उपकप्तान), हार्दिक पांड्या, अक्षर पटेल, केएल राहुल (विकेटकीपर), रवींद्र जडेजा, हर्षित राणा, कुलदीप यादव, मोहम्मद शमी।

Mukesh Tiwari

Editor in Chief- Dabang News Today

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!