Reg No. CG-06-0026209
IMG-20250604-WA0015-1
IMG-20250604-WA0014-1
Mukesh tiwari janjgir-champa (26 January 2026) (Page-03).jpg
Mukesh tiwari janjgir-champa (26 January 2026) (Page-02).jpg
Mukesh tiwari janjgir-champa (26 January 2026) (Page-01).jpg
छत्तीसगढ़जांजगीर-चाम्पादेश- विदेशराज्य एवं शहररायपुर

CG NEWS : युवक ने किया जहर का सेवन, अस्पताल में इलाज जारी…

जांजगीर-चांपा। जिले के नवागढ़ थाना क्षेत्र के ग्राम तुलसी में एक युवक द्वारा जहर सेवन करने का मामला सामने आया है। नहर के पास युवक को अचेत अवस्था में पड़ा देख लोगों ने तुरंत इसकी सूचना डायल 112 की टीम को दी। सूचना मिलते ही डायल 112 के जवान अभिषेक जायसवाल मौके पर पहुंचे और तत्काल युवक को उपचार के लिए सीएचसी अस्पताल नवागढ़ में भर्ती कराया। युवक की पहचान मनीष कश्यप के रूप में हुई है। अस्पताल में डॉक्टरों की टीम उसका इलाज कर रही है। युवक द्वारा जहर खाने के कारणों का अब तक खुलासा नहीं हुआ है। पुलिस मामले की जांच कर रही है। डायल 112 की तत्परता से युवक को समय रहते अस्पताल पहुंचाया गया।

See also  रायपुर: रेल यात्रियों की बढ़ेंगी मुश्किलें, कई MEMU और पैसेंजर ट्रेनें रद्द

Mukesh Tiwari

Editor in Chief- Dabang News Today

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!