Reg No. CG-06-0026209
IMG-20250604-WA0015-1
IMG-20250604-WA0014-1
WhatsApp Image 2026-06-25 at 17.56.31 (1)
WhatsApp Image 2026-06-25 at 17.55.51 (1)
b5ce874a-8a3f-482a-9d4a-eaf6ab18dc7e
छत्तीसगढ़जांजगीर-चाम्पादेश- विदेशराज्य एवं शहररायपुर

चाचा की मौत का बदला लेने दोस्त को मार डाला, पहले पिलाई शराब, फिर नदी में दिया धक्का; डैम में मिली थी लाश…

पेंड्रा। गौरेला पेंड्रा मरवाही जिले में एक युवक ने अपने चाचा की मौत का बदला लेने के लिए दोस्त की हत्या कर दी। कुछ दिन पहले सोननदी डेम के पास सलीम खान का शव संदिग्ध हालत में मिला था, पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है।

घटना 1 जनवरी पेंड्रा थाना क्षेत्र की है, आरोपी नरेंद्र (21) ने न्यू ईयर पार्टी के बहाने सलीम (57) को कुछ दोस्तों के साथ जंगल ले गया। वहां उसे शराब पिलाई और चाचा की मौत के बारे में पूछताछ की, फिर गुस्से में आकर धक्का दे दिया।

कैसे हुई थी चाचा की मौत

आरोपी नरेंद्र, उसके चाचा आलोक और दोस्त नरेंद्र तीनों सेवरा दुबटिया गांव के रहने वाले हैं। 8 महीने पहले आलोक और सलीम बिलासपुर जा रहे थे, तब एक अज्ञात ट्रक की टक्कर से उसके चाचा की मौत हो गई थी। नरेंद्र इसे हादसे में सलीम को दोषी मानता था।

See also  परमाणु रिएक्टर पर ड्रोन से हमला किया, घबराए राष्ट्रपति, तबाही का खतरा...

बदला लेने के लिए उतारा मौत के घाट

Advertisment

जांच में खुलासा हुआ कि इसी का बदला लेने के लिए आरोपी ने यह वारदात की। चाचा की मौत के बाद से आरोपी नरेंद्र सलीम पर शक करता था। जिसके बाद उसने वारदात को अंजाम दिया।

क्या हुआ था उस रात

पुलिस के मुताबिक, न्यू ईयर की रात निगवा डोंगरी जंगल में दोस्तों का खाना-पीना चल रहा था। तभी आरोपी नरेंद्र पार्टी के बहाने सलीम को भी ले गया, वहां उसे खूब शराब पिलाई गई। कुछ देर बाद बाकी दोस्त चले गए। तब नरेंद्र सलीम को सोन नदी के चेक डैम के पास ले गया, वहां चाचा की मौत के बारे में पूछताछ की और गुस्से में आकर मारपीट की। फिर सलीम को 25-30 फीट गहरी खाई में धक्का दे दिया, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई।

See also  क्या यूरिक एसिड में चना खा सकते हैं?

लोकेशन ट्रेस कर आरोपी तक पहुंची पुलिस

SP भावना गुप्ता के निर्देश पर गठित विशेष टीम ने जांच में पाया कि यह हत्या का मामला है। साइबर सेल और पेंड्रा थाना पुलिस की संयुक्त टीम ने घटनास्थल के आसपास के मोबाइल लोकेशन ट्रेस किया। संभावित गवाहों से पूछताछ के बाद आरोपी तक पहुंच पाई।

आरोपी ने कबूला अपना जुर्म

आरोपी ने जुर्म स्वीकार किया है और वारदात की पूरी जानकारी दी। पुलिस ने घटना से जुड़ा गमछा और ऑटो रिक्शा बरामद कर लिया है।

मामले में धारा 103, 238 बीएनएस (हत्या और साक्ष्य छुपाने का अपराध) के तहत मामला दर्ज कर आरोपी नरेंद्र यादव को न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया गया है और आगे की जांच की जा रही है।

See also  इस तरह के आध्यात्मिक आयोजन से पूर्वज भी प्रसन्न होते हैं - राजेश्री महन्त.... श्रीमद् भागवत महापुराण ज्ञान यज्ञ में शामिल हुए अध्यक्ष गौ सेवा आयोग....

Mukesh Tiwari

Editor in Chief- Dabang News Today

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!