Reg No. CG-06-0026209
IMG-20250604-WA0015-1
IMG-20250604-WA0014-1
Mukesh tiwari janjgir-champa (26 January 2026) (Page-03).jpg
Mukesh tiwari janjgir-champa (26 January 2026) (Page-02).jpg
Mukesh tiwari janjgir-champa (26 January 2026) (Page-01).jpg
छत्तीसगढ़जांजगीर-चाम्पादेश- विदेशराज्य एवं शहररायपुर

नगरीय निकाय चुनाव में ईवीएम मशीन के साथ वीवीपीएटी पर्ची की व्यवस्था हो – नागेंद्र गुप्ता…

जांजगीर-चांपा। आसन्न नगरीय निकायों  के चुनाव में राज्य निर्वाचन आयोग ने राज्य सरकार के निर्णय अनुसार ईवीएम से चुनाव कराने निर्णय लिया है। जो ईवीएम मशीन 2014 के चुनाव में उपयोग किया गया था उसका ही उपयोग किया जाएगा जिसमें कंट्रोल यूनिट एक रहेगा एक ही की पैड में ऊपर अध्यक्ष का बटन नीचे पार्षद का बटन निर्धारित रहेगा मतदाता को दो बार बटन दबाना होगा तब ही मतदान प्रक्रिया पूरी होगी और बीप की आवाज आएगी।
  लेकिन मतदाता को कैसे तसल्ली होगी कि जिस बटन को दबाया  है उसे  ही वोट मिला है जिस तरह से लोकसभा और विधानसभा में वीवीपेट मशीन का उपयोग किया जाता है जिसमें कुछ पल के लिए वीवीपेट मशीन से पर्ची दिखती है उसके बाद नीचे बॉक्स में जमा हो जाता है मतदाता देख पता है कि उसने जिस बटन को दबाया है उसे ही वोट मिला है और उसको तसल्ली हो जाती है और मतगणना के समय पर्ची की गिनती प्रत्याशी के पसंद के अनुरूप कुछ वीवीपीएटी की गिनती भी की जाती है। ठीक उसी प्रकार नगरी चुनाव में भी ईवीएम मशीन में वीवीपीएटी की व्यवस्था होनी चाहिए इसकी मांग जिला कांग्रेस कमेटी के प्रवक्ता नागेंद्र गुप्ता ने मुख्य चुनाव आयुक्त छत्तीसगढ़ को पत्र लिखकर  की है।

See also  नए वाणिज्यिक भवनों में ऊर्जा दक्षता के लिए लागू होगा ऊर्जा संरक्षण भवन कोड, क्रेडा द्वारा स्टेकहोल्डर्स को दी गई ऊर्जा संरक्षण भवन कोड की जानकारी...

Mukesh Tiwari

Editor in Chief- Dabang News Today

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!