Reg No. CG-06-0026209
IMG-20250604-WA0015-1
IMG-20250604-WA0014-1
WhatsApp Image 2026-06-25 at 17.56.31 (1)
WhatsApp Image 2026-06-25 at 17.55.51 (1)
b5ce874a-8a3f-482a-9d4a-eaf6ab18dc7e
छत्तीसगढ़जांजगीर-चाम्पादेश- विदेशराज्य एवं शहररायपुर

PM Modi आज मुंबई दौरे पर, दो युद्धपोत और एक पनडुब्बी देश को करेंगे समर्पित, महायुति के विधायकों से भी मिलेंगे…

PM Modi आज मुंबई दौरे पर, दो युद्धपोत और एक पनडुब्बी देश को करेंगे समर्पित, महायुति के विधायकों से भी मिलेंगे।

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज मुंबई दौरे पर हैं. अपने इस दौरे के दौरान प्रधानमंत्री नौसेना डॉकयार्ड में दो नौसैनिक युद्धपोत और एक पनडुब्बी राष्ट्र को समर्पित करेंगे. युद्धपोत आईएनएस सूरत और आईएनएस नीलगिरि तथा पनडुब्बी आईएनएस वाघशीर है. इन तीनों की कमीशनिंग पर प्रधानमंत्री मोदी इन्हें देश को समर्पित करेंगे. इसके बाद वह नवी मुंबई के खारघर में इस्कॉन परियोजना के श्री श्री राधा मदनमोहनजी मंदिर का उद्घाटन भी करेंगे.

आईएनएस सूरत, पी15बी गाइडेड मिसाइल डिस्ट्रॉयर परियोजना का चौथा और अंतिम युद्धपोत है. यह दुनिया के सबसे बड़े और सबसे उन्नत विध्वंसकों में से एक है। इस जहाज में 75 फीसदी स्वदेशी सामग्री का इस्तेमाल किया गया है. यह अत्याधुनिक हथियार-सेंसर पैकेज और नेटवर्क-केंद्रित क्षमताओं से लैस है. इस युद्धपोत का शामिल होना भारतीय नौसेना की बढ़ती ताकत और आत्मनिर्भरता का प्रतीक है.

See also  कलेक्टर ने जनदर्शन में 94 आवेदन हुए प्राप्त, संबंधित अधिकारियों को प्राथमिकता से निराकरण के निर्देश

पी17ए स्टील्थ फ्रिगेट परियोजना का पहला जहाज
आईएनएस नीलगिरि पी17ए स्टील्थ फ्रिगेट परियोजना का पहला जहाज है. इसे भारतीय नौसेना के युद्धपोत डिजाइन ब्यूरो द्वारा डिजाइन किया गया है.यह जहाज स्टील्थ तकनीक से लैस है और समुद्र में लंबे समय तक ऑपरेशन करने की क्षमता रखता है.इसके साथ ही, यह अगली पीढ़ी के स्वदेशी फ्रिगेट का एक उत्कृष्ट उदाहरण है, जो देश की समुद्री सुरक्षा क्षमताओं को और मजबूत करेगा.

छठी और अंतिम पनडुब्बी
आईएनएस वाघशीर पी75 स्कॉर्पियन परियोजना की छठी और अंतिम पनडुब्बी है. यह पनडुब्बी निर्माण में देश की बढ़ती विशेषज्ञता का प्रतीक है। इसका निर्माण फ्रांस के नौसेना समूह के सहयोग से किया गया है. इसके नौसेना में शामिल होने से देश की पनडुब्बी क्षमता कई गुना बढ़ जाएगी। यह देश को और अधिक आत्मनिर्भर बनाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगा.

See also  आदिवासी क्षेत्रों के विकास के लिए संसाधनों की कोई कमी नहीं होगी – मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय, मध्य क्षेत्र आदिवासी विकास प्राधिकरण का बजट 50 करोड़ से बढ़ाकर 75 करोड़ रुपये किया गया...

श्री श्री राधा मदनमोहनजी मंदिर का करेंगे उद्घाटन
इसके अलावा पीएम मोदी नवी मुंबई के खारघर में इस्कॉन परियोजना के श्री श्री राधा मदनमोहनजी मंदिर का उद्घाटन करेंगे। यह परियोजना नौ एकड़ क्षेत्र में फैली हुई है और इसमें विभिन्न देवताओं के मंदिर, वैदिक शिक्षा केंद्र, प्रस्तावित संग्रहालय और सभागार, उपचार केंद्र जैसी सुविधाएं शामिल हैं.

Advertisment

महायुती के विधायकों से PM ओदी करेंगे मुलाकात
प्रधानमंत्री अपने इस दौरे के दौरान बीजेपी सहित महायुती के विधायकों से मुलाकात करेंगे. मुलाकात के दौरान प्रधानमंत्री महाराष्ट्र में होने वाले बीएमसी सहिएत अन्य लोकल चुनाव पर चर्चा भी कर सकते है. प्रधानमंत्री अपने इस दौरे के दौरान महायुती के विधायकों से मुलाक़ात करेंगे. प्रदेश के डिप्टी सीएम एकनाथ शिंदे ने इसके बारे में जानकारी दी.

See also  ED की जांच से CGPSC भर्ती घोटाले में नेताओं की संलिप्तता की पुष्टि, कार्रवाई की प्रक्रिया तेज...

Mukesh Tiwari

Editor in Chief- Dabang News Today

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!