Reg No. CG-06-0026209
IMG-20250604-WA0015-1
IMG-20250604-WA0014-1
WhatsApp Image 2026-06-25 at 17.56.31 (1)
WhatsApp Image 2026-06-25 at 17.55.51 (1)
b5ce874a-8a3f-482a-9d4a-eaf6ab18dc7e
छत्तीसगढ़जांजगीर-चाम्पादेश- विदेशराज्य एवं शहररायपुर

बड़ी खबर:कुसुम फैक्ट्री में बड़ा हादसा,चिमनी गिरने से कई मजदूर दबे, राहत कार्य जारी…

बड़ी खबर:कुसुम फैक्ट्री में बड़ा हादसा,चिमनी गिरने से कई मजदूर दबे, राहत कार्य जारी।

बिलासपुर-सरगांव। रामबोड़ इलाके की कुसुम फैक्ट्री में मंगलवार को बड़ा हादसा हो गया है। लोहा निर्माण करने वाली इस फैक्ट्री की चिमनी अचानक गिर गई, जिससे करीब आधा दर्जन मजदूरों के मलबे में दबने की आशंका है। घटना के बाद दो मजदूर को घायल अवस्था में बाहर निकाला गया और उसे तुरंत अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, घटना उस समय हुई जब मजदूर फैक्ट्री परिसर में काम कर रहे थे। चिमनी गिरने की आवाज सुनकर वहां अफरा-तफरी मच गई, हादसे के तुरंत बाद स्थानीय लोग और फैक्ट्री कर्मचारी राहत कार्य में जुट गए है, हालांकि, मलबे में दबे मजदूरों की संख्या को लेकर कोई स्पष्ट जानकारी नहीं मिल सकी है।

See also  Major Action by EOW/ACB: 172 करोड़ के शराब ओवरटाइम घोटाला मामले में पूर्व CSMCL MD अरुणपति त्रिपाठी गिरफ्तार

मौतों की आशंका, प्रशासन जांच में जुटा

इस हादसे मे तीन मजदूरों की मौत की आशंका जताई जा रही है। हालांकि, प्रशासन ने अभी तक किसी भी मौत की आधिकारिक पुष्टि नहीं की है। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस और प्रशासन की टीम मौके पर पहुंच गई और राहत एवं बचाव कार्य शुरू कर दिया गया है। प्रशासन ने फैक्ट्री प्रबंधन से पूछताछ शुरू कर दी है और हादसे के कारणों की जांच की जा रही है।

Advertisment

इलाके में दहशत का माहौल

हादसे के बाद पूरे इलाके में दहशत फैल गई है। स्थानीय लोगों ने बताया कि फैक्ट्री में सुरक्षा मानकों का पालन नहीं किया जा रहा था, जिससे इस तरह का बड़ा हादसा हुआ है, मजदूरों के परिजन घटनास्थल पर पहुंचे और उनकी हालत जानने के लिए परेशान दिखे।

See also  कलेक्टर ने ली साप्ताहिक समय सीमा की बैठक, धार्मिक स्थल तुर्रीधाम में जिला स्तरीय रामलला प्राण प्रतिष्ठा रामोत्सव का होगा आयोजन, विशेष शिविर लगाकर बनाए ज्यादा से ज्यादा आयुष्मान कार्ड- कलेक्टर, समय-सीमा, जनदर्शन के लंबित आवेदनों का प्राथमिकता से करें निराकरण - कलेक्टर...

राहत कार्य तेज

प्रशासन और बचाव दल की टीमें मलबे को हटाने और दबे मजदूरों को बाहर निकालने का प्रयास कर रही हैं। राहत कार्य में जेसीबी मशीनों और अन्य उपकरणों का इस्तेमाल किया जा रहा है। पुलिस ने फैक्ट्री क्षेत्र को घेर लिया है और जांच शुरू कर दी है।

प्रशासन का बयान

प्रशासनिक अधिकारियों ने बताया कि राहत कार्य प्राथमिकता पर किया जा रहा है और घायलों को उचित इलाज मुहैया कराया जा रहा है। घटना के कारणों का पता लगाने के लिए विशेषज्ञों की टीम को बुलाया गया है। रेंज आईजी डॉ संजीव शुक्ला समेत आला अधिकारी मौके पर पहुंच गए हैं।

See also  छत्तीसगढ़ : सहायक शिक्षक के 2292 पदों पर की जाएगी भर्ती, परीक्षा 11 अक्टूबर 2026 को प्रस्तावित

हादसे ने एक बार फिर औद्योगिक क्षेत्रों में सुरक्षा उपायों की कमी को उजागर किया है। प्रशासन ने मामले की गंभीरता को देखते हुए जल्द से जल्द मलबे में दबे मजदूरों को सुरक्षित बाहर निकालने और दोषियों पर कार्रवाई का आश्वासन दिया है।

Mukesh Tiwari

Editor in Chief- Dabang News Today

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!