छत्तीसगढ़जांजगीर-चाम्पाराज्य एवं शहररायपुर
होटल ‘मुरारी द किचन’ में लगी भीषण आग, तीन सिलेंडर फटने से आस-पास की दुकान भी जलकर खाक…
होटल ‘मुरारी द किचन’ में लगी भीषण आग, तीन सिलेंडर फटने से आस-पास की दुकान भी जलकर खाक।

होटल ‘मुरारी द किचन’ में लगी भीषण आग, तीन सिलेंडर फटने से आस-पास की दुकान भी जलकर खाक
रायगढ़। शहर के ढिमरापुर रोड स्थित होटल ‘मुरारी द किचन’ में देर रात अचानक आग लग गई। आग की भीषण तपीश से होटल में रखे तीन गैस सिलेंडर फट गए, जिसके बाद आग बगल की दुकान तक फैल गई। इस हादसे के बाद अफरा-तफरी मच गई। घटनास्थल पर पहुंची फायर ब्रिगेड की टीम ने कड़ी मशक्कत के बाद सुबह आग पर काबू पाया।
आगजनी के कारण होटल से सटी दुकान, ‘एनएस डेकोर’ भी जलकर खाक हो गई, जिससे लाखों रुपए का संपत्ति का नुकसान हुआ। हालांकि, इस हादसे में किसी तरह की जनहानि नहीं हुई। सूचना मिलते ही मौके पर आधा दर्जन से अधिक फायर ब्रिगेड की गाड़ियां पहुंची और आग को बुझाया। इस दौरान सिटी कोतवाली पुलिस और नगर निगम की टीम भी मौके पर मौजूद थी।



