Reg No. CG-06-0026209
IMG-20250604-WA0015-1
IMG-20250604-WA0014-1
WhatsApp Image 2026-06-25 at 17.56.31 (1)
WhatsApp Image 2026-06-25 at 17.55.51 (1)
छत्तीसगढ़जांजगीर-चाम्पा

CG Breaking : छत्तीसगढ़ में 2900 बीएड सहायक शिक्षकों की होगी बर्खास्तगी, डीपीआई ने जारी किया आदेश…

रायपुर। CG Breaking : हाईकोर्ट और सुप्रीम कोर्ट के आदेशों के बाद सहायक शिक्षक के 2855 पदों पर योग्य अभ्यर्थियों की नियुक्ति के लिए प्रक्रिया शुरू की गई थी। CG Breaking इस आदेश के पालन में लोक शिक्षण संचालनालय ने बस्तर और सरगुजा संभाग के बीएड धारी सहायक शिक्षकों की सेवाएं समाप्त करने का निर्णय लिया है।

यह कार्रवाई हाईकोर्ट के निर्देशों के अनुसार की जा रही है, जिसमें यह स्पष्ट किया गया है कि डीएड अभ्यर्थियों की चयन प्रक्रिया को सर्वोच्च प्राथमिकता दी जाएगी।

सुप्रीम कोर्ट और हाईकोर्ट के आदेशों के बाद राज्य सरकार ने डीईड अभ्यर्थियों की नियुक्ति के आदेश जारी किए हैं, जिसके बाद बीएड अभ्यर्थियों के लिए सहायक शिक्षक की नौकरी पर संकट आ गया था।

See also  Raigarh News: रायगढ़ में ट्रेलर ने बाइक सवार दंपति को मारी टक्कर, पत्नी की मौके पर मौत, पति घायल, ग्रामीणों ने किया चक्काजाम

19 दिसंबर से बीएड सहायक शिक्षक नवा रायपुर तूता धरना स्थल पर समायोजन की मांग को लेकर धरने पर बैठ गए थे, और 12 दिन से कोई प्रतिक्रिया न मिलने पर उन्होंने जल सत्याग्रह भी शुरू कर दिया था।

लेकिन अब लोक शिक्षण संचालनालय ने इन सहायक शिक्षकों की सेवाएं समाप्त करने का आदेश जारी कर दिया है।

Advertisment

Mukesh Tiwari

Editor in Chief- Dabang News Today

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!