कोरिया के करतूत बाज अफसर का गजब कारनामा, कर दिया एक दिन में 47 हैंडपंप का भौतिक सत्यापन, 47 में 22 ड्राई 3 अधूरा बावजूद इसके एंडम का अधिकारी ठेकेदार को कर दिया पूरा भुगतान…

बैकुंठपुर-कोरिया। यूं तो जिले में सभी कार्यों पर कलेक्टर कोरिया की पैनी नज़र रहती है। पर हाल ही में हैंडपंप खनन कार्य ऐंडम विभाग द्वारा कराया गया था। जिसमें महज 25 हैंडपंप से ही पानी निकला बाकी बचे 22 नग में 19 में हैंडपंप तो लगा परंतु 3 में हैंडपंप ही नहीं लगाया गया। और इसी आनन फानन के अंदाज में ऐंडम विभाग से खोदे गए नलकूप का भौतिक सत्यापन भी पी एच ई विभाग के कार्यपालन अभियंता ने एक ही दिन में निपटा दिया। सूत्रों की मानें तो नलकूप खनन को कागजों में शत प्रतिशत सफल बताते हुए खानापूर्ति पूरी की गई। और जिस हैंडपंप खनन कार्य का संबंधित ठेकेदार को भुगतान भी पूरा करा दिया गया। चूंकि एजेंसी ऐंडम विभाग था और लोक स्वास्थ यांत्रिकी विभाग जो की खुद में नलकूप का टैक्निकल विभाग है जिसके अधिकारी के सत्यापन रिपोर्ट को आधार बनाकर भुगतान भी कर दिया गया। और इस तरह शासन द्वारा आमजनों के पेयजल सुविधा में बेइमानी करते हुए इन दोनों विभाग के जिम्मेदार अधिकारियों ने शासन की आंखों में धूल झोंकने का कृत्य किया।



