Reg No. CG-06-0026209
IMG-20250604-WA0015-1
IMG-20250604-WA0014-1
WhatsApp Image 2026-06-25 at 17.56.31 (1)
WhatsApp Image 2026-06-25 at 17.55.51 (1)
b5ce874a-8a3f-482a-9d4a-eaf6ab18dc7e
छत्तीसगढ़जांजगीर-चाम्पा

पूर्व नेता प्रतिपक्ष चंदेल ने फिल्म कलाकार मिथुन चक्रवर्ती के साथ विशाल जनसभा को संबोधित किया…

जांजगीर-चांपा। झारखण्ड प्रदेश के पहले चरण चुनाव के अंतिम दिवस पर घाटशिला के ऐतिहासिक सरकस मैदान में देश और बंगाल के प्रसिद्ध फिल्म स्टार मिथुन चक्रवर्ती के साथ छ.ग. विधानसभा के पूर्व नेता प्रतिपक्ष, इस विधानसभा के कलस्टर प्रभारी नारायण चंदेल ने भारी संख्या में उपस्थित जनता को संबोधित किया और सभी विशाल जनसमुह से निवेदन किया कि झारखण्ड में परिवर्तन लाये, भाजपा की सरकार बनाये और इस प्रदेश में कमल खिलाये। पूर्व नेता प्रतिपक्ष चंदेल ने विषाल जनसमुदाय से आग्रह किया और कहा कि झारखण्ड प्रदेश का निर्माण देष के पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी बाजपेयी जी ने किया है, भाजपा व एनडीए ने किया है, जिसने बनाया है वहीं सवारेगा। उन्होंने कहा कि वर्तमान में यहां हेमंत सोरेन की जो सरकार चल रही है वह कमीशन व करप्शन की सरकार है, लगातर इस प्रदेश में कानून व्यवस्था बद से बदत्तर हो गई है इसलिये यह आवश्यक है और समय की मांग है कि झारखण्ड में डबल इंजन की सरकार बने, साथ ही यह प्रदेश विकास के नये अयाम को फिर से प्रारंभ करे। श्री चंदेल ने भारी भीड़ को संबोधित करते हुये कहा की पूरे प्रदेश में परिवर्तन की लहर है। 13 नवंबर को होने वाले प्रजातंत्र के इस महायज्ञ में कमल छाप का बटन दबाकर अपनी आहुती दे व यहां पर एनडीए की सरकार बनाये।

See also  CG News : श्री सीमेंट परियोजना के खिलाफ उग्र प्रदर्शन, मुख्य मार्ग जाम

Mukesh Tiwari

Editor in Chief- Dabang News Today

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!