Reg No. CG-06-0026209
IMG-20250604-WA0015-1
IMG-20250604-WA0014-1
Mukesh tiwari janjgir-champa (26 January 2026) (Page-03).jpg
Mukesh tiwari janjgir-champa (26 January 2026) (Page-02).jpg
Mukesh tiwari janjgir-champa (26 January 2026) (Page-01).jpg
छत्तीसगढ़जांजगीर-चाम्पा

ग्राम चारपारा के सरपंच को फोन कर कमीशन मांगने वाला आरोपी गिरफ्तार, 10 लाख रुपए का सीसी रोड स्वीकृत करने की बात कहकर मांगा था कमीशन, आरोपी ने खुद को बताया था जांजगीर-चांपा जिले का कलेक्टर, बलौदा पुलिस ने की त्वरित कार्रवाई…

जांजगीर-चांपा। जिले के थाना बलौदा क्षेत्र के ग्राम चारपारा के सरपंच को 10 लाख रुपए का सीसी रोड स्वीकृत होने की बात कहकर फोन कर पैसे का कमीशन मांगने वाले आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने इस मामले में आरोपी दिनेश अजगल्ले (36) निवासी ग्राम छोटेखैरा थाना सारंगढ़ जिला सारंगढ़-बिलाईगढ़ हाल पता प्रभात चौक बिलासपुर के विरूद्ध भारतीय न्याय संहिता की धारा 318(4), 319(2), 62 के तहत कार्यवाही कर उसे न्यायिक रिमांड पर भेजा है।
पुलिस के अनुसार, थाना बलौदा क्षेत्र के ग्राम चारपारा सरपंच द्वारा रिपोर्ट दर्ज कराई गई कि 16 अक्टूबर 2024 को एक व्यक्ति द्वारा फोन कर अपने आप को कलेक्टर बताकर ग्राम पंचायत चारपारा में 10 लाख रुपए का सीसी रोड स्वीकृत करने की बात कहते हुए कमीशन 10 प्रतिशत करीबन एक लाख रुपए की मांग की गई और कहा गया कि स्वीकृत राशि एक सप्ताह में आपके खाते में आ जाएगी। सरपंच की रिपोर्ट पर थाना बलौदा में भारतीय न्याय संहिता की  धारा 318(4), 319(2), 62 कायम कर विवेचना में लिया गया। प्रकरण की गंभीरता को देखते हुए पुलिस अधीक्षक विवेक शुक्ला के निर्देशन में थाना बलौदा पुलिस द्वारा मोबाइल धारक आरोपी की पतासाजी की जा रही थी। सायबर सेल जांजगीर की मदद एवं तकनीकी सहायता से मोबाईलधारक आरोपी दिनेश अजगल्ले का बिलासपुर तरफ होना पता चलने पर अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक राजेन्द्र कुमार जायसवाल के कुशल मार्गदर्शन में आरोपी को बिलासपुर से पकड़ा गया, जिसको पूछताछ करने पर उसके द्वारा जुर्म स्वीकार करने पर घटना में प्रयुक्त एक मोबाईल को बरामद किया जाकर आरोपी को विधिवत गिरफ्तार कर 19 अक्टूबर 2024 को न्यायिक रिमांड पर भेजा गया है।

See also  मिशन लाइफ: एनसीसी कैडेटों ने नुक्कड़ नाटक द्वारा दिया प्लास्टिक मुक्त भारत का संदेश....

Mukesh Tiwari

Editor in Chief- Dabang News Today

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!