Reg No. CG-06-0026209
IMG-20250604-WA0015-1
IMG-20250604-WA0014-1
Mukesh tiwari janjgir-champa (26 January 2026) (Page-03).jpg
Mukesh tiwari janjgir-champa (26 January 2026) (Page-02).jpg
Mukesh tiwari janjgir-champa (26 January 2026) (Page-01).jpg
छत्तीसगढ़जांजगीर-चाम्पा

नेता प्रतिपक्ष डॉ. महंत ने खोखरा पहुंचकर मां मनका दाई का किया दर्शन…

जांजगीर-चांपा। ग्राम खोखरा में विराजित माँ मनका दाई मंदिर में शारदीय नवरात्रि के चतुर्थ दिवस छत्तीसगढ़ विधानसभा के नेता प्रतिपक्ष डॉ. चरण दास महंत ने पहुंचकर मां मनका दाई का पूजन-अर्चन दर्शन किया। साथ ही उन्होंने श्रद्धालु भक्तजनों से सौजन्य भेंट- मुलाकात की।
मंदिर के पुजारी दुर्गेश महराज ने डॉ. महंत को तिलक लगाकर विधिवत मंत्र उच्चारण करते हुए मातारानी का पूजन कराया। इसके पश्चात मंदिर में हो रहे श्रीमद देवी भागवत का श्रवण किया और व्यासपीठ महराज राजकुमार से आशीर्वाद लिया।
इस अवसर पर जांजगीर- चाम्पा विधानसभा के विधायक व्यास कश्यप, पामगढ़ पामगढ़ विधायक शेषराज हरवंश,  प्रिंस शर्मा, मंदिर ट्रस्ट के अध्यक्ष राधेलाल थवाईत, मंदिर ट्रस्ट के सचिव उपेंद्र तिवारी, कोषाध्यक्ष दीपक थवाईत (लालू), उपाध्यक्ष मुनीराम आदित्य, कृष्णा प्रजापति, टीकम थवाईत, टिल्लू देवांगन सहित अनेक गणमान्य लोग उपस्थित थे।

See also  शराबी शिक्षक से बर्बाद होता बचपन, कोरबा में शिक्षा नहीं सिसक रहा है बच्चों का भविष्य

Mukesh Tiwari

Editor in Chief- Dabang News Today

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!