Reg No. CG-06-0026209
WhatsApp Image 2026-06-28 at 09.42.10
IMG-20250604-WA0015-1
IMG-20250604-WA0014-1
WhatsApp Image 2026-06-25 at 17.56.31 (1)
WhatsApp Image 2026-06-25 at 17.55.51 (1)
छत्तीसगढ़जांजगीर-चाम्पा

छत्तीसगढ़ में चावल वाले बाबा के नाम से प्रसिद्ध भागवताचार्य पण्डित नरेन्द्र नयन शास्त्री का श्रीमद्भागवत कथा रनपोटा में सम्पन्न हुआ…

छत्तीसगढ़ में चावल वाले बाबा के नाम से प्रसिद्ध भागवताचार्य पण्डित नरेन्द्र नयन शास्त्री का श्रीमद्भागवत कथा रनपोटा में सम्पन्न हुआ

सक्ति। सक्ती जिला के मालखरौदा अंतर्गत रनपोटा सरपँच निवास में चल रहे सात दिवसीय श्रीमद भागवत कथा का गुरूवार को समापन हुआ। भागवत कथा में चार वेद, पुराण,गीता एवं श्रीमद् भागवत महापुराण की व्याख्या,प्रभुपाद, पंडित हरिश्चंद्र महाराज के मुखारवृंद से उपस्थित भक्तों ने श्रवण किया। विगत सात दिनों तक भगवान श्री कृष्ण जी के वात्सल्य प्रेम,असीम प्रेम के अलावा उनके द्वारा किए गए विभिन्न लीलाओं का वर्णन कर वर्तमान समय में समाज में व्याप्त अत्याचार,अनाचार,कटुता, व्यभिचार को दूर कर सुंदर समाज निर्माण के लिए युवाओं को प्रेरित किया।इस धार्मिक अनुष्ठान के सातवें एवं अंतिम दिन भगवान श्री कृष्ण के सर्वोपरी लीला श्री रास लीला, मथुरा गमन,दुष्ट कंस राजा के अत्याचार से मुक्ति के लिए कंसबध,कुबजा उद्धार, रुक्मणी विवाह,शिशुपाल वध एवं सुदामा चरित्र का वर्णन कर लोगों को भक्तिरस में डुबो दिया। पण्डित नरेन्द्र नयन शास्त्री जी ने सुंदर समाज निर्माण के लिए गीता से कई उपदेश के माध्यम अपने को उस अनुरूप आचरण करने कहा जो काम प्रेम के माध्यम से संभव है,वह हिंसा से संभव नहीं हो सकता है। समाज में कुछ लोग ही अच्छे कर्मों द्वारा सदैव चिर स्मरणीय होता है, इतिहास इसका साक्षी है। लोगों ने देर रात तक संगीतमयी भागवत कथा का आनंद उठाया। इस सात दिवसीय भागवत कथा में सरपंच राधिका जायसवाल,गुरुजी कन्हैया जायसवाल,पिंकी जायसवाल,कृष्ण जायसवाल,पल्लवी जायसवाल,हेतराम जायसवाल,सिताराम जायसवाल,देवप्रसाद, हरलाल,अमरीका,बलराम,प्रेमलाल,छत्रपाल,गजेन्द्र सिंह,योगेश,लक्ष्मी,श्रवण,मुकेश,लल्ला,लल्ली,रुद्र,आदित्य,पूरब,एएवं गजेन्द्र सिंह जायसवाल,बाल संरक्षण जिला अधिकारी,निर्मल सिन्हा पूर्व विधायक,सुरेन्द्र भार्गव,लोकेश चन्द्रा,रवि खांडे,नीरज कश्यप,टिकेश्वर निराला,भूपदेवप्रसाद,डॉ विश्वास,बलाराम बरेठ,सियाराम निराला सहित आस-पास गांव के अलावा दूर दराज से काफी संख्या में महिला-पुरूष भक्तों ने इस कथा का आनंद उठाया।।

See also  नालसा की योजना के तहत् जागृति, डॉन, स्पीक - अप और संवाद इकाइयों का गठन, नशा मुक्ति और विधि जागरूकता पर जोर

Mukesh Tiwari

Editor in Chief- Dabang News Today

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!