Reg No. CG-06-0026209
WhatsApp Image 2026-06-28 at 09.42.10
IMG-20250604-WA0015-1
IMG-20250604-WA0014-1
WhatsApp Image 2026-06-25 at 17.56.31 (1)
WhatsApp Image 2026-06-25 at 17.55.51 (1)
छत्तीसगढ़जांजगीर-चाम्पा

पोडीशंकर में सामाजिक-आर्थिक सर्वेक्षण का बीईओ एम डी दीवान ने किया निरीक्षण… आधारभूत प्रविष्टि का लिया जायजा…

पोडीशंकर में सामाजिक-आर्थिक सर्वेक्षण का बीईओ एम डी दीवान ने किया निरीक्षण

आधारभूत प्रविष्टि का लिया जायजा

जांजगीर-चांपा। विकासखंड शिक्षा अधिकारी बम्हनीडीह एम डी दीवान ने पोडीशंकर में दिनांक 18 अप्रैल 2023 को छत्तीसगढ़ सामाजिक आर्थिक सर्वेक्षण 2023 का निरीक्षण किया। सुपरवाइजर व्याख्याता रामकृपाल डड़सेना ने बताया कि बीईओ श्री श्री एम डी दीवान जी के आकस्मिक निरीक्षण के दौरान घर-घर जाकर मोबाइल एप्लीकेशन के माध्यम से सर्वे कर रहे, सुपरवाइजर व्याख्याता रामकृपाल डड़सेना, प्रगणक भूषण देवांगन, सरोज बंजारे, विजय पटेल से चर्चा करते हुए कहा कि सर्वे करते समय प्रगणक किसी भी मकान का फोटो खींचे तो उसमें मुखिया व मकान का नंबर स्पष्ट दिखना चाहिए। सर्वे दौरान मुखिया का फोटो आवास, शौचालय एवं आधार कार्ड एप में अपलोड किया जाना है। एक परिवार को एक प्रपत्र भरना होगा। प्रपत्र में आधारभूत जानकारी प्रविष्टि करनी है। सर्वे के दौरान खीरेंद्र यादव के निवास में चल रहे सर्वे के प्रक्रियाओं का अवलोकन करते हुए बीईओ एम डी दीवान ने निर्धारित समय मे पूर्ण करने का निर्देश दिया।

See also  खाना खाया नींद आई फिर किसान की हो गई मौत, 5 मिनट पहले खेत में किया था कीटनाशक का छिड़काव...

Mukesh Tiwari

Editor in Chief- Dabang News Today

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!