Reg No. CG-06-0026209
IMG-20250604-WA0015-1
IMG-20250604-WA0014-1
Mukesh tiwari janjgir-champa (26 January 2026) (Page-03).jpg
Mukesh tiwari janjgir-champa (26 January 2026) (Page-02).jpg
Mukesh tiwari janjgir-champa (26 January 2026) (Page-01).jpg
छत्तीसगढ़जांजगीर-चाम्पा

थाना बिर्रा क्षेत्र में जुआ खेलने वाले 02 आरोपियों को किया गिरफ्तार, थाना बिर्रा एवं सायबर सेल पुलिस की संयुक्त कार्यवाही…

जांजगीर-चांपा। थाना बिर्रा क्षेत्र में जुआ खेलने वाले 02 आरोपियों को थाना बिर्रा एवं सायबर सेल पुलिस ने गिरफ्तार किया है।
 पुलिस अधीक्षक विवेक शुक्ला के निर्देशन में जिले में जुआ सट्टा खिलाने एवं खेलने वाले के विरुद्ध लगातार कार्रवाई की जा रही हैं। इसी क्रम में जुआ खेलने की सूचना मिलने पर अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक राजेंद्र जायसवाल (रा.पु.से) एवं  SDOP चांपा यदुमणी सिदार के कुशल मार्ग दर्शन में जुआ खेलने वाले के विरुद्ध रेड कार्यवाही किया गया। मौके पर आरोपी  देव कुमार कोसले पिता सोमराज़ उम्र 32 वर्ष साकिन करूवांडीह थाना जैजैपुर जिला सक्ती, कुशल कुमार पिता संतराम तेंदुलकर उम्र 30 वर्ष साकिन करवाडीह थाना जैजैपुर जिला सक्ती (छ.ग.) मिला जिसके कब्जे से नगदी रकम 31 हजार रुपए तास एक मोटर सायकल पल्सर तथा 02 नग मोबाईल कुल किंमती 1,21,000 रूपए को बरामद किया गया। आरोपियों को  विधिवत गिरफ्तार कर धारा 3 (2) छ.ग. जुआ प्रतिषेध अधिनियम 2022 के तहत कार्यवाही किया गया।
उक्त कार्यवाही में उनि. पारस पटेल सायबर सेल प्रभारी, ASI विवेक सिंह, प्रधान आर. विवेक सिंह, आर. रोहित कहरा आर. गिरिश कश्यप, आर. अर्जुन यादव, आर. प्रदीप दुबे, आर. सहबाज अहमद  सायबर सेल जांजगीर, थाना बिर्रा से उनि. कृष्ण पाल सिंह थाना प्रभारी बिर्रा, सउनि फुलेश्वर सिंह सिदार, आर. वैभव केशरवानी, आर. रघुवीर यादव का विशेष योगदान रहा।

See also  कबीर जयंती के अवसर पर शुष्क दिवस घोषित....

Mukesh Tiwari

Editor in Chief- Dabang News Today

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!