Reg No. CG-06-0026209
WhatsApp Image 2026-06-25 at 17.56.31 (1)
WhatsApp Image 2026-06-25 at 17.55.51 (1)
b5ce874a-8a3f-482a-9d4a-eaf6ab18dc7e
छत्तीसगढ़जांजगीर-चाम्पा

अतिरिक्त मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी नीलेश क्षीरसागर ने अपनी धर्मपत्नी के साथ किया मतदान, एक-एक वोट बहुमूल्य, सबको मतदान करने की अपील की…

रायपुर। लोकसभा आम निर्वाचन 2024 ‘चुनाव का पर्व देश का गर्व’ के तृतीय चरण के अंतर्गत अतिरिक्त मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी नीलेशकुमार महादेव क्षीरसागर ने आज सुबह अमलीडीह स्थित प्राथमिक शाला मतदान केंद्र में अपनी धर्मपत्नी के साथ मतदान किया। क्षीरसागर ने मतदान करने के बाद अपनी उंगली में अमिट स्याही का निशान दिखाते हुए कहा कि एक-एक वोट बहुमूल्य है। उन्होंने कहा कि वोट करना हम सभी का मौलिक अधिकार के साथ ही हम सभी का कर्तव्य भी है। मजबूत लोकतंत्र के लिए सबको वोट करना चाहिए। उन्होंने लोगो को निर्भीक होकर अधिक से अधिक संख्या में मतदान करने की अपील की।

See also  जिले में 10 वर्ष पूर्व बने आधार कार्ड अपडेट कराने कलेक्टर ने आमनागरिकों से  की अपील...

Mukesh Tiwari

Editor in Chief- Dabang News Today

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!