Reg No. CG-06-0026209
IMG-20250604-WA0015-1
IMG-20250604-WA0014-1
WhatsApp Image 2026-06-25 at 17.56.31 (1)
WhatsApp Image 2026-06-25 at 17.55.51 (1)
b5ce874a-8a3f-482a-9d4a-eaf6ab18dc7e
छत्तीसगढ़जांजगीर-चाम्पा

स्वास्थ्य मंत्री श्याम बिहारी जायसवाल ने संविदा कर्मियों को किया आश्वस्त, मिलेगी 27 फीसदी वेतन वृद्धी और अन्य राज्यों में हुए नियमतीकरण का होगा अध्ययन, छत्तीसगढ़ प्रदेश एन.एच.एम.कर्मचारी संघ ने सौपा ज्ञापन…

रायपुर। स्वास्थ्य मंत्री श्याम बिहारी जायसवाल ने एन.एच.एम. के संविदा कर्मियों को आश्वस्त किया है कि उन्हें 27 फीसदी वेतन वृद्धि का लाभ निश्चित रूप से दिलाया जायेगा। साथ ही उन्होंने एम.डी. एन.एच.एम. को अन्य राज्यों में हुए नियमितीकरण का अध्ययन करने के निर्देश भी दिये।

छत्तीसगढ़ प्रदेश एन.एच.एम. कर्मचारी संघ की महिला पदाधिकारियों ने आज यहां स्वास्थ्य मंत्री के निवास कार्यालय में उनसे मुलाकात की। कर्मचारी संघ के पदाधिकारियों ने इस दौरान अपना 18 सूत्रीय ज्ञापन स्वास्थ्य मंत्री को सौपा। स्वास्थ्य मंत्री जायसवाल ने ज्ञापन पर त्वरित प्रतिक्रिया देते हुए आश्वस्त किया कि 27 फीसदी वेतन वृद्धी का लाभ प्रदेश के सभी संविदा कर्मियों को दिलाये जाने के लिए प्रदेश सरकार कृत संकल्पित है। स्वास्थ्य विभाग में कार्यरत् संविदा कर्मियों को निश्चित तौर पर इसका लाभ दिलाया जायेगा।

See also  छत्तीसगढ़ की तरह गौ संवर्धन की आवश्यकता पूरे राष्ट्र को है - राजेश्री महन्त, चिर परिचित अंदाज में महाराष्ट्र में भी धुआंधार दौरा का क्रम जारी रहा, अनेक कार्यक्रम में सम्मिलित हुए महन्त महाराज...

साथ ही महिला पदाधिकारियों ने यह भी जानकारी दी कि तमिलनाडु और मणिपुर में एन.एच.एम. संविदा कर्मियों का नियमितीकरण किया गया है। इस निवेदन पर स्वास्थ्य मंत्री ने एम.डी. एन.एच.एम. को अन्य राज्यों में हुए नियमितीकरण का अध्ययन कर जांच प्रतिवेदन प्रस्तुत करने के निर्देश दिये हैं।
स्वास्थ्य मंत्री जायसवाल से मिले आश्वासन से छत्तीसगढ़ प्रदेश एन.एच.एम. कर्मचारी संघ की महिला पदाधिकारी खुशी जाहिर की। सभी पदाधिकारियों ने स्वास्थ्य मंत्री जायसवाल की इस त्वरित कार्यवाही के लिए धन्यवाद ज्ञापित कर आभार प्रकट किया।

Mukesh Tiwari

Editor in Chief- Dabang News Today

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!