Reg No. CG-06-0026209
IMG-20250604-WA0015-1
IMG-20250604-WA0014-1
WhatsApp Image 2026-06-25 at 17.56.31 (1)
WhatsApp Image 2026-06-25 at 17.55.51 (1)
b5ce874a-8a3f-482a-9d4a-eaf6ab18dc7e
छत्तीसगढ़जांजगीर-चाम्पा

चित्रकोट महोत्सव: मुख्यमंत्री के हाथों हुआ 208.32 करोड़ रुपए के विकास कार्याेें लोकार्पण-शिलान्यास…

रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय आज बस्तर जिले के चित्रकोट महोत्सव में शामिल हुए। उन्होंने महोत्सव में बस्तर संभाग के सभी जिलों को 208 करोड़ 32 लाख रुपए से अधिक राशि के 643 विकास कार्याेें की लोकार्पण एवं शिलान्यास किया। इन कार्यों में 104 करोड़ 20 लाख 61 हजार की लागत से 177 विकास कार्यों का लोकार्पण और 104 करोड़ 11 लाख 65 हजार रुपए की लागत से 466 विकास कार्य शामिल हैं।

मुख्यमंत्री साय द्वारा बस्तर जिले के 12 करोड़ 40 लाख 69 हजार की लागत से 31 विकास कार्य, सुकमा जिले के 10 करोड़ 27 लाख की लागत से 08 विकास कार्य, नारायणपुर जिले के 35 लाख 24 हजार की लागत से तीन विकास कार्य, बीजापुर जिले के 25 करोड़ 83 लाख 18 हजार की लागत से 104 विकास कार्य, कोण्डागांव जिले के एक करोड़ 08 लाख 46 हजार की लागत से 15 विकास कार्य, कांकेर जिले के 47 करोड़ 10 लाख 70 हजार की लागत से 14 विकास कार्य और दंतेवाड़ा जिले के 07 करोड़ 15 लाख 28 हजार की लागत से 02 विकास कार्य का लोकार्पण किया गया।

See also  ज्ञानोदय विद्यालय के विद्यार्थियों ने गणेश पंडाल में किए श्री गणेश जी के दर्शन, पूजा-अर्चना एवं आरती में विद्यार्थियों ने उत्साहपूर्वक लिया भाग

भूमिपूजन-शिलान्यास के तहत बस्तर जिले में 10 करोड़ 45 लाख 75 हजार की लागत से 108 विकास कार्य, सुकमा जिले में 08 करोड़ 50 लाख 86 हजार की लागत से 06 विकास कार्य, नारायणपुर जिले में 08 करोड़ 73 लाख 77 हजार की लागत से 14 विकास कार्य, बीजापुर जिले में 10 करोड़ 43 लाख 37 हजार की लागत से 70 विकास कार्य, कोण्डागांव जिले में 04 करोड़ 28 लाख 17 हजार की लागत से 07 विकास कार्य, कांकेर जिले में 23 करोड़ 47 लाख 46 हजार की लागत से 29 विकास कार्य और दंतेवाड़ा जिले में 38 करोड़ 22 लाख 27 हजार की लागत से 232 विकास कार्य की सौगात मुख्यमंत्री साय ने दी है।

See also  CG BREAKING:बकरियों पर गिरी आकाशीय बिजली, 15 की मौत…

कार्यक्रम में वन एवं सहकारिता मंत्री केदार कश्यप, विधायक जगदलपुर किरण देव, विधायक बस्तर लखेश्वर बघेल, चित्रकोट विधायक विनायक गोयल, जिला पंचायत अध्यक्ष वेदवती कश्यप, जिला पंचायत उपाध्यक्ष मनीराम कश्यप, महापौर सफीरा साहू, जिला पंचायत सदस्य पदमा कश्यप, जनपद पंचायत लोहण्डीगुडा अध्यक्ष महेश कश्यप, सरपंच चित्रकोट श्रीमती बुटकी कश्यप भी उपस्थित थे।

Advertisment

Mukesh Tiwari

Editor in Chief- Dabang News Today

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!