Reg No. CG-06-0026209
IMG-20250604-WA0015-1
IMG-20250604-WA0014-1
WhatsApp Image 2026-06-25 at 17.56.31 (1)
WhatsApp Image 2026-06-25 at 17.55.51 (1)
b5ce874a-8a3f-482a-9d4a-eaf6ab18dc7e
छत्तीसगढ़जांजगीर-चाम्पा

भाजपा प्रत्याशी कमलेश जांगड़े का पूर्व नेता प्रतिपक्ष चंदेल के जनसंपर्क कार्यालय में हुआ जोरदार स्वागत,  बड़ी संख्या में भाजपा कार्यकर्ता उपस्थित हुए…

जांजगीर-चांपा। जांजगीर-चांपा लोकसभा क्षेत्र से भारतीय जनता पार्टी की अधिकृत प्रत्याशी कमलेश जांगड़े का जांजगीर नगर आगमन हुआ, वे पूर्व नेता प्रतिपक्ष एवं प्रदेश भाजपा के वरिष्ठ नेता नारायण चंदेल के नैला रेल्वे स्टेशन स्थित जनसंपर्क कार्यालय पहुंची, जहां पर बड़ी संख्या में उपस्थित भाजपा कार्यकर्ताओं ने भाजपा प्रत्याशी का आतिशबाजी कर एवं फूल मालाओं से शानदार स्वागत किया तथा गगन भेदी नारों से वे भाजपा व मोदी जी का जयकारा लगाते रहे।
भाजपा प्रत्याशी कमलेश जांगड़े ने पूर्व नेता प्रतिपक्ष चंदेल से आशीर्वाद लिया, चंदेल ने भी उन्हे विजय की हार्दिक शुभकानाएं दी। ततपश्चात वे परिवारजनों से मिले इसके साथ वे भाजपा कार्यकर्ताओं से मिलती रही। पार्टी कार्यकर्ताओं ने उनका स्वागत किया तथा सभी लोगों ने विजय का संकल्प लिया। इस अवसर पर पूर्व नेता प्रतिपक्ष नारायण चंदेल के साथ पूर्व विधायक डाॅ. खिलावन साहू, भाजपा जिला उपाध्यक्ष विवेका गोपाल, पिछड़ा वर्ग मोर्चा के जिलाध्यक्ष मोहन यादव, प्रेमशंकर थवाईत, भाजयुमों नगर अध्यक्ष दिनेश राठौर, प्रमिला चंदेल, महिला मोर्चा से उमा सोनी, महिला मोर्चा नगर अध्यक्ष  प्रेमलता कौशिक, पार्षद उर्मिला निर्मलकर, पूर्व पार्षद रेखा गढ़वाल, पार्षद अमित यादव, भाजयुमों ग्रामीण अध्यक्ष गजेन्द्र सिंह, गज्जू ध्रुव, पलाश चंदेल, अनिल शर्मा, पुष्पेन्द्र निर्मलकर, उमेश राठौर, रितेश मोनू अग्रवाल, दिनेश राठौर, तरूण राठौर, प्रवीण अग्रवाल, मोहन श्रीवास, छोटा क्षत्रिय, गोलू दुबे, गजानंद कश्यप, अजय कौशिक सहित बड़ी संख्या में भाजपा के कार्यकर्तागण अल्प सूचना में एकत्रित हुए तथा सभी ने भाजपा प्रत्याशीका जोरदार स्वागत किया तथा विजय होने का संकल्प लिया।

See also  सरगुजा एलिफेंट रिजर्व का रेंजर बना ठेकेदार,,रेंज कोई भी हो इन्ही की मशीनरी करती है काम, कोदौरा रेंज में हैं पदस्थ पर एलिफेंट रिजर्व के सभी गेम रेंजों से इनकी मशीनरी के होते हैं करोड़ों के बाउचर चार्ज...

Mukesh Tiwari

Editor in Chief- Dabang News Today

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!