Reg No. CG-06-0026209
WhatsApp Image 2026-06-25 at 17.56.31 (1)
WhatsApp Image 2026-06-25 at 17.55.51 (1)
b5ce874a-8a3f-482a-9d4a-eaf6ab18dc7e
छत्तीसगढ़जांजगीर-चाम्पा

आयुष्मान कार्ड से गयाराम के घुटने का हुआ सफल ऑपरेशन, आर्थिक रूप से कमजोर नागरिकों को 5 लाख रूपए तक मुफ्त इलाज की सुविधा…

रायपुर। आयुष्मान कार्ड से गंभीर मरीजों को इलाज करवाने में बड़ी सहायता मिल रही है। बेमेतरा जिले के 71 वर्षीय गयाराम साहू का घुटने का सफल आपरेशन हुआ है। उन्होंने बताया कि लम्बे समय से घुटने की दर्द की समस्या से पीड़ित थे। आपरेशन के बाद पीड़ा से निजात मिल गई है। उन्होंने बताया कि पहले कई चिकित्सकों से इलाज करवाए इसके अलावा आयुर्वेद की दवा ली। पर पीड़ा कम होने का नाम नहीं ले रही थी। निजी अस्पताल में 2 से 4 लाख रुपये का खर्च बता रहे थे। आर्थिक स्थिति ठीक नहीं होने के कारण उक्त राशि वहन करने की स्थिति में नहीं थे।

See also  छत्तीसगढ़: नगर निगम की लापरवाही से बड़ा हादसा, सीवरेज गड्ढे में गिरे 3 मासूम, एक बच्चे की मौत...

गया राम साहू ने बताया कि ज़िला अस्पताल बेमेतरा में डॉक्टरों ने बीमारी के बारे में जानकारी दी और चिकित्सा परीक्षण करने के उपरांत 22 फ़रवरी 2024 को डॉक्टरों की टीम ने घुटने का प्रत्यारोपण किया गया। ऑपरेशन के बाद वाकर के सहारे चहल-कदमी करायी गयी। सियाराम ठीक है। प्रतिदिन व्यायाम और नियमित दवाई लेने की सलाह दी गई है। उन्होंने प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी और मुख्यमंत्री विष्णु देव साय को धन्यवाद दिया।

आयुष्मान भारत प्रधानमंत्री जन आरोग्य योजना अंतर्गत निःशुल्क सफल ऑपरेशन आर्थो सर्जन डॉ. शिल्प वर्मा ने किया। आयुष्मान कार्ड के तहत आर्थिक रूप से कमजोर नागरिकों को 5 लाख रूपए तक मुफ्त इलाज की सुविधा प्रदान की जाती है।

See also  RAIPUR NEWS : भवानीनगर में गैती मारकर युवक की हत्या…

Mukesh Tiwari

Editor in Chief- Dabang News Today

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!