Reg No. CG-06-0026209
IMG-20250604-WA0015-1
IMG-20250604-WA0014-1
WhatsApp Image 2026-06-25 at 17.56.31 (1)
WhatsApp Image 2026-06-25 at 17.55.51 (1)
b5ce874a-8a3f-482a-9d4a-eaf6ab18dc7e
छत्तीसगढ़जांजगीर-चाम्पा

शासकीय राशन सामग्री गबन करने वाले लंबे समय से फरार 03 आरोपियों को किया गिरफ्तार…

जांजगीर-चांपा। सायबर सेल एवं थाना नवागढ़ पुलिस ने शासकीय राशन सामग्री गबन करने वाले लंबे समय से फरार 03 आरोपियों को गिरफ्तार किया है।
आरोपी द्वारा एक राय होकर जयस्तंभ महिला स्व. सहायता समूह मुडपार थाना नवागढ़ के सदस्यों द्वारा वर्ष 2017 में गबन किया गया था।
थाना नवागढ़ जिला जांजगीर चाम्पा क्षेत्रांतर्गत ग्राम मुडपार के जयस्तंभ स्व सहायता समूह के अघ्यक्ष सुशीला बाई खुंटे व सदस्य अमरनाथ साहू एवं उनके अन्य साथियों के द्वारा 25.05.2017 के पूर्व के सहायता समुह में आंबटिंत होने वाले चावल, नमक, शक्कर व मिट्टी तेल व अन्य राशन सामान को उपभोक्ताओं को वितरण नही कर फर्जी तरिके से गबन किया है। प्रार्थी कन्हैयालाल खाद्य निरीक्षक की रिपोर्ट पर आरोपियों के विरूद्ध थाना नवागढ़ में दिनांक 31.08.17 को अपराध क्र. 168/2017 धारा 409, 420, 34 भादवि. 3,7 ईसी एक्ट का अपराध पंजीबद्ध किया गया था।
आरोपीगण घटना घटित कर फरार हो गया था जिसकी लगातार पतासाजी की जा रही थी, मुखबिर सूचना आधार पर आरोपियों को गिरफ्तार कर घटना के संबंध में पूछताछ किया गया जो जुर्म स्वीकार किए जाने से विधिवत गिरफ्तार कर 31 जनवरी 24 को न्यायिक रिमांड पर भेजा गया है। प्रकरण में विवेचना जारी है।
उपरोक्त कार्यवाही में निरीक्षक सत्यकला रामटेके  थाना प्रभारी नवागढ, एवं साईबर सेल उपनिरी. पारस पटेल, स.उ.नि. आर.पी. बघेल, प्र.आर. राजकुमार चंद्रा आर. गिरीश कश्यप, रोहित कहरा, अर्जुन यादव म.आर. दिब्या सिंह की सराहानीय भूमिका रही है।

See also  चित्रकोट महोत्सव: मुख्यमंत्री के हाथों हुआ 208.32 करोड़ रुपए के विकास कार्याेें लोकार्पण-शिलान्यास...

Mukesh Tiwari

Editor in Chief- Dabang News Today

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!